Lucknow Airport Mockdrill: लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने और आपातकालीन परिस्थितियों में संयुक्त प्रतिक्रिया प्रणाली को परखने के उद्देश्य से सोमवार को बम धमकी परिदृश्य पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। सीआईएसएफ ने कई एजेंसियों से मिलकर मॉकड्रिल के जरिए तैयारियों को परखा।

इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को बढ़ाना, तैयारियों का मूल्यांकन करना और किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था। अभ्यास के दौरान बम खतरे की काल्पनिक परिस्थितियां बनाई गईं और एजेंसियों ने वास्तविक परिस्थितियों की तरह प्रतिक्रिया देते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया।
Lucknow Airport Mockdrill: सभी एजेंसियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया
अभ्यास में सीआईएसएफ, बीडीडीएस, बीसीएस, एलाइएएल स्थानीय पुलिस, आईबी,एयरलाइंस, एआरएफएफ और मेडिकल टीमों ने मिलकर भाग लिया। सभी ने आपसी ताल मेल से अपनी अपनी भूमिकाएं निभाईं, जिससे एक समन्वित और सशक्त प्रतिक्रिया प्रणाली की पुष्टि हुई। इस ड्रिल के बाद कई अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी एजेंसियों ने निर्धारित समय सीमा और एसओपी के अनुसार बेहतरीन प्रदर्शन किया और सुरक्षातंत्र की प्रभावशीलता को प्रमाणित किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई मॉकड्रिल की जानकारी
सीआईएसएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मॉकड्रिल की जानकारी साझा की। सीआईएसएफ ने पोस्ट में लिखा,”बम के खतरे के हालात पर मॉक एक्सर्साइज। सीआईएसएफ ने खास स्टेकहोल्डर्स से मिलकर लखनऊ एयरपोर्ट पर सालाना बम के खतरे पर मॉक एक्सर्साइज की ताकि ऑपरेशन तैयारी का पता लगाया जा सके, तालमेल बढ़ाया जा सके और सभी एजेंसियों के बीच ज्वाइंट रिस्पांस सिस्टम बनाया जा सके। इस एक्सर्साइज से एक सुरक्षित और सेफ एविएशन माहौल बनाए रखने के हमारे मिलकर किए गए कमिटमेंट को और पक्का किया गया।

इससे पूर्व जम्मू एयरपोर्ट पर मॉकड्रिल का आयोजन
इसके पहले,22 नवंबर को जम्मू एयरपोर्ट पर भी सीआईएसएफ के नेतृत्व में मल्टी एजेंसी मॉक आयोजित की गई थी। इस ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान तत्परता और स्टेकहोल्डर्स के बीच समन्वय का आकलन करना रहा। अभ्यास में सीआईएसएफ, एसओजी जेकेपी, आईएएफ, एएआई फायर सर्विस, बीडीडीएस और डॉग स्क्वाड सहित कई अन्य एजेंसियों ने भाग लिया। सभी टीमों की सक्रिय भागीदारी ने इंटर-एजेंसी तालमेल एवं ऑपरेशन दक्षता को दर्शाया।
सीआईएसएफ का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए उच्चस्तरीय तत्परता बनाए रखना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, और भविष्य में भी ऐसे अभ्यास जारी रहेंगे ताकि हवाई अड्डों पर सुरक्षित, सुव्यवस्थित और समन्वित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
Written By- Yamini Yadav
Read More: UP News: शर्मनाक… बदायूं में 4 मुस्लिम लड़कों ने हिंदू छात्राओं की पानी की बोतल में मिलाया ‘पेशाब’






