ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » केजीएमयू में महिला रेज़िडेंट डॉक्टर ने लगाया धर्मांतरण के दबाव का आरोप, जांच शुरू

केजीएमयू में महिला रेज़िडेंट डॉक्टर ने लगाया धर्मांतरण के दबाव का आरोप, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कार्यरत एक महिला रेज़ीडेंट डॉक्टर ने अपने ही डिपार्टमेंट के एक रेज़ीडेंट डॉक्टर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस तरह के मामलों को कुछ लोग ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हैं। इस शब्द का इस्तेमाल उन आरोपों के संदर्भ में किया जाता है, जिनमें यह दावा किया जाता है कि प्रेम संबंधों के जरिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है।

Lucknow news: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कार्यरत एक महिला रेज़ीडेंट डॉक्टर ने अपने ही डिपार्टमेंट के एक रेज़ीडेंट डॉक्टर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और केजीएमयू में एमडी की पढ़ाई कर रही हैं। महिला डॉक्टर के पिता ने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और राज्य महिला आयोग में दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला?

परिजनों के अनुसार, जून 2025 में महिला रेज़ीडेंट डॉक्टर की अपने डिपार्टमेंट के एक रेज़ीडेंट डॉक्टर से दोस्ती हुई। आरोप है कि दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और बात शादी तक पहुंची। इसी दौरान युवक ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। परिजनों का कहना है कि जब महिला डॉक्टर ने धर्म बदलने से इनकार किया तो युवक ने शादी से साफ मना कर दिया। इस घटनाक्रम से मानसिक रूप से परेशान होकर महिला रेज़ीडेंट डॉक्टर ने आत्महत्या की कोशिश भी की। सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित रेज़ीडेंट डॉक्टर ने फरवरी 2025 में एक हिंदू महिला डॉक्टर से शादी की थी और उस दौरान उसका भी धर्मांतरण कराया गया।

Lucknow news: केजीएमयू ने बनाई जांच समिति

मामले की गंभीरता को देखते हुए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी का गठन कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

‘लव जिहाद’ शब्द को लेकर बहस

Lucknow news: इस तरह के मामलों को कुछ लोग ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हैं। इस शब्द का इस्तेमाल उन आरोपों के संदर्भ में किया जाता है, जिनमें यह दावा किया जाता है कि प्रेम संबंधों के जरिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है। हालांकि, इस शब्द को लेकर देश में लगातार बहस होती रही है। इस्लामिक विद्वानों और जानकारों का कहना है कि ‘जिहाद’ शब्द का धार्मिक अर्थ पवित्र और आत्मिक संघर्ष से जुड़ा है, और इसे सामाजिक या राजनीतिक विवादों में गलत संदर्भ में पेश किया जाता है। फिलहाल, यह पूरा मामला जांच के दायरे में है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: भदोही में दिल दहला देने वाली घटना, शराब के नशे में पिता ने 4 साल के बेटे की हत्या की

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल