Lucknow news: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) को लेकर इन दिनों मजारों का मुद्दा चर्चा में है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फिलहाल कैंपस में बनी मजारों को हटाने की कार्रवाई टाल दी है।
Lucknow news: क्यों टली कार्रवाई?
दरअसल, KGMU प्रशासन ने पहले 28 फरवरी तक मजारें हटाने का समय दिया था। लेकिन अब प्रशासन का कहना है कि रमजान का महीना चल रहा है, इसलिए फिलहाल किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
Lucknow news: मामले की शुरुआत 23 जनवरी से हुई, जब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में बनी पांच मजारों पर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में कहा गया कि ये मजारें कथित तौर पर अतिक्रमण कर बनाई गई हैं, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कत होती है।प्रशासन ने पहले 15 दिन का समय दिया। इसके बाद 9 फरवरी को दूसरा नोटिस जारी कर अतिरिक्त 15 दिन की मोहलत दी गई। इस तरह 28 फरवरी अंतिम तारीख तय की गई थी। हालांकि अब रमजान के चलते फिलहाल मजारों को न हटाने का फैसला लिया गया है। आगे प्रशासन क्या रुख अपनाता है, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।
ये भी पढ़े: योगी सरकार के इस बड़े फैसले से उड़ी 47 हजार अफसरों-कर्मियों की नींद, रोकी गई सैलरी, जानें क्या है वजह?






