ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » Madhya Pradesh: नाबालिग को ब्लैकमेल कर होटल बुलाने वाला युवक पकड़ा, फोन से मिले कई संदिग्ध वीडियो

Madhya Pradesh: नाबालिग को ब्लैकमेल कर होटल बुलाने वाला युवक पकड़ा, फोन से मिले कई संदिग्ध वीडियो

MP में 'केरला स्टोरी

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के ज़िला छतरपुर से एक मुस्लिम युवक की नाबालिग हिंदू युवती को ब्लैकमैल करने की घिनोनी करतूत सामने आयी है। उस मुस्लिम युवक को जिले के एक निजी होटल में नाबालिग हिंदू युवती के साथ पकड़े जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है । स्थानीय हिंदू संगठनों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और मुंह पर कालिख पोतकर सिविल लाइन थाने पहुंचाया दिया है।

न्यूड वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। वह पहले ही उससे 10,000 रुपये वसूल चुका था और दोबारा 30,000 रुपये की मांग कर रहा था। साथ ही लगातार मिलने और संबंध बनाने का दबाव भी डाल रहा था।पीड़िता के अनुसार आरोपी ने ब्लैकमेल की रकम लेने के लिए उसे होटल बुलाया। और युवती के लिए आरोपी बिरयानी भी लेकर आया था। जिसे लेकर शक जताया जा रहा है कि वह बीफ बिरयानी थी।

Madhya Pradesh: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके से पकड़ा

आरोपी युवक जैसे ही होटल पहुंचा, तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन संगठन के सदस्यों ने उसे पकड़कर बाहर घसीटा और थाना ले गए।

मोबाइल में मिले कई लड़कियों के न्यूड वीडियो

पुलिस पूछताछ के दौरान युवक के मोबाइल फोन ने चौंकाने वाला सच सामने लाया। टीआई सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी के फोन में कई युवतियों के न्यूड वीडियो और फोटो मिले हैं। सभी सामग्री की जांच की जा रही है और हर पहलू से मामले की पड़ताल जारी है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Madhya Pradesh: सहेली ने बनाकर दिया था वीडियो

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी मुस्लिम सहेली ने उसके घर नहाने के दौरान चोरी छिपे न्यूड वीडियो बना लिया था। बाद में वह वीडियो आरोपी युवक को दे दिया गया, जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने इस मामले में दो मुस्लिम युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े… BrijBhushan Sharan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद ने कर दिया बड़ा एलान 2029 में ज़रूर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल