ख़बर का असर

Home » धर्म » माघ मेला 2026: माघ मेले में ये 5 दान बदल सकते हैं आपका भाग्य, श्रद्धा, स्नान और दान का महापर्व

माघ मेला 2026: माघ मेले में ये 5 दान बदल सकते हैं आपका भाग्य, श्रद्धा, स्नान और दान का महापर्व

Magh Mela 2026 का आयोजन 3 जनवरी से 15 फरवरी तक होगा। इस पावन अवसर पर स्नान के साथ दान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि Magh Mela में गुप्त दान, अन्न, वस्त्र, बिस्तर और तिल का दान करने से पुण्य, समृद्धि और देव कृपा प्राप्त होती है।
स्नान के साथ इन दानों से बढ़ता है पुण्य

Magh Mela 2026: नए साल को शुरू होने में अब बाद कुछ ही दिन बाकी है और आने वाले साल के साथ ही माघ मेला को शुरू होने में भी अधिक समय नहीं बचा है।

Magh Mela 2026 की तारीख और महत्व

3 जनवरी 2026 से माघ मेला प्रारंभ होने वाला है, जो 15 फरवरी के शिवरात्रि तक चलने वाला है। इस अवसर पर कई श्रद्धालु यहां स्नान करने पहुंचते है, लेकिन क्या आप जानते है कि पवित्र स्नान के संग दान करना ने का भी खास महत्व बताया गया है। माघ मेले में 5 तरह के दान किए जाते है। चलिए जानते है किन चीजों का आपको दान करना चाहिए और इससे क्या लाभ प्राप्त होते है।

Magh Mela 2026: स्नान के साथ इन दानों से बढ़ता है पुण्य
स्नान के साथ इन दानों से बढ़ता है पुण्य

तिल दान से सूर्य कृपा

माघ मेले के दौरान आप तिल या तिल से बने लड्डू का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य देव का आशीर्वाद आप पर बना रहता है। मान्यताओं के अनुसार तिल का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति सही होती है, जिससे अपनी नौकरी और व्यवसाय में वृद्धि हो सकती हैं।

अन्न दान से मिलता है महापुण्य

अन्य दान करना सभी दानों में श्रेष्ठ माना जाता है। माघ मेले के समय अन्य दान करने का बहुत महत्व बताया गया है। अन्य दान से आपके घर में कभी भी समृद्धि की कमी नहीं होती है। यही नहीं ऐसा करने से पितृ भी प्रसन्न होते हैं। बता दें, इस दान को महादान भी कहा जाता है और इससे अपने गए में कभी भी अन्न का भंडार खाली नहीं होता है।

गुप्त दान क्यों माना जाता है श्रेष्ठ

गुप्त दान सनातन धर्म में बहुत अच्छा माना जाता है। इसे करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। गुप्त दान का मतलब होता है कि यदि किसी को आप किसी को किसी तरह का दान दे रहे है तो दान देने वाले तक को अपना नाम मालूम न चले। ऐसा करने से आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।

Magh Mela 2026: बिस्तर और वस्त्र दान का फल

आम दिनों में भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में माघ मेले के दौरान भी जिन लोगों को कपड़ों की जरूरत है उनकी मदद अवश्य करें। वस्त्र दान करने से अपना केवल जरूरतमंदों की सहायता करते हैं बल्कि अपने पितरों को भी प्रसन्न करते हैं। इससे आपको उस गरीब व्यक्ति के साथ पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अगर आप माघ मेले के समय बिस्तर मतलब रजाई, गद्दा, चरपाई, कंबल आदि चीजों का दान किया जाए तो आपके जीवन में संतुलन आता है। मान्यता है कि बिस्तर का दान करके आप जरूरतमंद लोगों की मदद तो करते ही हैं साथ ही इससे मानसिक शांति भी प्राप्त होती है

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल