Magistrate threat video: मजिस्ट्रेट होने का धौंस दिखा कैब ड्राइवर को दी धमकी, सोशल मीडिया पर हुआ ‘बदतमीजी’ का वीडियो वायरलआजकल सोशल मीडिया पर रसूखदारों की दबंगई के वीडियो आम हो गए हैं। हाल ही में एचडीएफसी बैंक की एक महिला अधिकारी का वीडियो अभी चर्चा में था ही कि अब एक नया मामला सामने आया है। इस ताजा वीडियो में एक युवक खुद को ‘मजिस्ट्रेट’ बताकर एक कैब ड्राइवर के साथ सरेआम गाली-गलौज और अभद्रता करता नजर आ रहा है।
Magistrate threat video: रात को घर से उठवा लूंगा दी सरेआम धमकी
वीडियो में देखा जा सकता है कि खुद को मजिस्ट्रेट बताने वाला यह युवक कैब ड्राइवर पर बुरी तरह चिल्ला रहा है। वह न केवल ड्राइवर को ‘तू’ कहकर संबोधित कर रहा है, बल्कि उसे थप्पड़ मारने और “रात को घर से उठवा लेने” की धमकी भी दे रहा है। युवक का अहंकार वीडियो में साफ झलक रहा है, जहां वह अपनी कथित पदवी का इस्तेमाल एक मेहनतकश व्यक्ति को डराने के लिए कर रहा है।
“मैं मजिस्ट्रेट हूं.. चांटा मारूंगा..तू कहकर बुलाऊंगा..रात को घर से उठवा लूंगा”
ये वीडियो देखिए…अभी HDFC वाली मैडम का मामला ठंडा नहीं हुआ, अब इन मजिस्ट्रेट साहेब का मामला सामने आ गया।
मतलब अब हर दूसरा_तीसरा आदमी डराकर धमकाकर अपना काम करवाना चाहता है..!
ये मच्छर सा दिखने वाला… pic.twitter.com/UfT3lhIXD5— Kᴀᴘɪʟ Gᴏᴜʀ (@GaurBulandshahr) February 9, 2026
Magistrate threat video: कैब ड्राइवर ने दिया करारा जवाब
अक्सर ऐसे मामलों में गरीब या साधारण काम करने वाले लोग डर जाते हैं, लेकिन यहाँ मामला थोड़ा अलग था। कैब ड्राइवर ने युवक की धमकियों के आगे घुटने नहीं टेके। ड्राइवर ने भी उसी की भाषा में युवक को जवाब देते हुए आईना दिखाया। सोशल मीडिया पर लोग ड्राइवर की इस हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि “बदतमीजी का इलाज उसी की भाषा में होना चाहिए।”
सत्ता और पद का दुरुपयोग?
यह घटना समाज के एक कड़वे सच को उजागर करती है, जहाँ कुछ लोग खुद को आम जनता से ऊपर और ‘राजा-महाराजा’ समझने लगते हैं। एक सभ्य समाज में किसी को भी अपने पद या रसूख के दम पर किसी गरीब या मजदूर को ‘कीड़ा-मकोड़ा’ समझने का अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़ें…नींद में खर्राटे लेना सुकून नहीं, बल्कि मौत को बुलावा है! एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी







