ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Mahakal Festival: मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे श्री महाकाल महोत्सव का शुभारंभ

Mahakal Festival: मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे श्री महाकाल महोत्सव का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के उज्जैन में 14 जनवरी से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
Mahakal Festival:

Mahakal Festival: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर को काल गणना का मुख्य केंद्र मानते हुए 14 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू होने वाले श्री महाकाल महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। महोत्सव 14 से 18 जनवरी तक आयोजित होगा और इसका आयोजन श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति, राज्य संस्कृति विभाग और वीर भारत न्यास के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

उद्घाटन पर शंकर महादेवन की प्रस्तुति

महोत्सव के पहले दिन उद्घाटन अवसर पर सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन अपने पुत्रों सिद्धार्थ और शिवम के साथ भारतीय संस्कृति की ऊंचाइयों को स्वर देंगे। इसके साथ ही शास्त्रीय और लोक कला, परंपरा और आधुनिकता, देशज और वैश्विक धाराओं का संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में द ग्रेट इंडियन क्वायर, विपिन अनेजा और श्रेयस शुक्ला जैसे कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

Mahakal Festival: जनजातीय कला और चल यात्राएं

महोत्सव के दौरान जनजातीय लोक कला की विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। उज्जैन के विभिन्न स्थलों से निकलने वाली चल यात्राएं रंग, संगीत और नृत्य के साथ महालोक परिसर तक पहुंचेंगी। इन यात्राओं के माध्यम से जनजातीय संस्कृति की जीवंतता और परंपरागत कला की झलक दर्शकों तक पहुंचाई जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान

इस महोत्सव में इंडोनेशिया और श्रीलंका के नाट्य दलों की सहभागिता भी होगी। उनके माध्यम से भारत की प्राचीन सांस्कृतिक कड़ियों का पुनर्स्मरण कराया जाएगा और वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति की विरासत को प्रस्तुत किया जाएगा। यह महोत्सव पारंपरिक और आधुनिक कलाओं का अद्वितीय संगम पेश करेगा।

ये भी पढ़ें…बांग्लादेश हालात पर RSS गंभीर, अल्पसंख्यक सुरक्षा को लेकर बनाई नई रणनीति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल