ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » महाशिवरात्रि से पहले पीतल नगरी का बाजार गुलजार, देशभर में बढ़ी भगवान भोलेनाथ की मूर्तियों की मांग

महाशिवरात्रि से पहले पीतल नगरी का बाजार गुलजार, देशभर में बढ़ी भगवान भोलेनाथ की मूर्तियों की मांग

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पहले पीतल नगरी का बाजार पूरी तरह से गुलजार हो उठा है। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भगवान भोलेनाथ और शिव परिवार की पीतल की मूर्तियों की मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों से व्यापारी पीतल नगरी पहुंच रहे हैं और यहां से भगवान शिव की आकर्षक मूर्तियों की बड़े पैमाने पर खरीदारी कर रहे हैं।

ग्राहकों को पसंद आ रही मूर्ती

पीतल नगरी में तैयार की जा रही भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय सहित संपूर्ण शिव परिवार की मूर्तियां अपनी बारीक नक्काशी और उत्कृष्ट कारीगरी के कारण ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। कारीगर दिन-रात मेहनत कर मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, ताकि महाशिवरात्रि से पहले बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

व्यवसायियों के अनुसार, पीतल की ये मूर्तियां न केवल स्थानीय बाजारों में बल्कि देश के विभिन्न शहरों और राज्यों में भी खासी लोकप्रिय हो रही हैं। उज्जैन, वाराणसी, केदारनाथ, बिहार, लखनऊ, रामेश्वरम, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई धार्मिक और प्रमुख शहरों में भगवान शिव की मूर्तियों का निर्यात लगातार जारी है। बीते एक सप्ताह से निर्यात का सिलसिला तेज हो गया है और अब तक हजारों मूर्तियां विभिन्न राज्यों में भेजी जा चुकी हैं।

Mahashivratri 2026: बाजार को नई ऊर्जा दे रही है आस्था

बाजार में 300 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की मूर्तियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, व्यवसायियों का कहना है कि ग्राहक खास तौर पर 5 से 6 इंच आकार की मूर्तियों को अधिक पसंद कर रहे हैं। इन्हीं साइज की मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा है और इनका निर्यात भी अधिक मात्रा में किया जा रहा है। खासकर ₹2000 तक की मूर्तियों की डिमांड बाजार में चरम पर है। मूर्ति व्यवसायियों का कहना है कि लंबे समय बाद बाजार में इस तरह की रौनक देखने को मिल रही है, जिससे वे काफी खुश नजर आ रहे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु भगवान शिव और शिवलिंग की पूजा के लिए मूर्तियों की खरीदारी कर रहे हैं और छोटे आकार की मूर्तियां उन्हें विशेष रूप से आकर्षित कर रही हैं। कुल मिलाकर, महाशिवरात्रि से पहले पीतल नगरी का बाजार आस्था, कला और व्यापार का अनोखा संगम बन गया है, जहां कारीगरों की मेहनत और श्रद्धालुओं की आस्था मिलकर बाजार को नई ऊर्जा दे रही है।

Report By: BP Upadhyay

ये भी पढ़े… योगी सरकार का अभियान लाया रंग, मुरादाबाद मंडल में लाखों उपभोक्ताओं को बिजली बिल में मिली भारी छूट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल