Mahindra Scropio N: देश की लोकप्रिय एसयूवी Mahindra Scorpio N अपने दमदार लुक, पावरफुल इंजन और शानदार फीचर्स की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह एसयूवी 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है और पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 25.15 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में अगर आप इस एसयूवी को खरीदने की योजना बना रहे हैं और कम डाउन पेमेंट में घर लाना चाहते हैं, तो यहां जानिए पूरा EMI गणित।
Z2 पेट्रोल वेरिएंट पर बन रहा है फाइनेंस प्लान
यह फाइनेंस कैलकुलेशन Scorpio N के Z2 पेट्रोल वेरिएंट पर आधारित है, जिसकी कीमत करीब 16.61 लाख रुपये है। अगर ग्राहक 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करता है तो लगभग 14.95 लाख रुपये तक का कार लोन लिया जा सकता है। लोन की सटीक राशि, ब्याज दर और बैंक की शर्तों पर निर्भर करेगी।
Mahindra Scropio N: 1 लाख की डाउन पेमेंट पर कितनी होगी EMI
अगर आप 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर 4 साल के लिए 9.8 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन लेते हैं, तो हर महीने करीब 39,461 रुपये की EMI चुकानी होगी। कम डाउन पेमेंट के कारण लोन अमाउंट ज्यादा रहेगा, जिससे मासिक किस्त भी अधिक बनेगी।
Mahindra Scropio N: 2 लाख की डाउन पेमेंट पर घटेगा EMI का बोझ
यदि ग्राहक 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करता है और 5 साल के लिए 9.8 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन लेता है, तो उसे हर महीने करीब 30,915 रुपये EMI देनी होगी। वहीं, अगर यही लोन 6 साल के लिए लिया जाता है, तो मासिक किस्त घटकर लगभग 26,933 रुपये रह जाएगी। हालांकि लंबी अवधि में कुल ब्याज ज्यादा देना पड़ता है।
3 लाख की डाउन पेमेंट पर और सस्ती पड़ेगी डील
अगर खरीदार शुरुआत में ही 3 लाख रुपये की डाउन पेमेंट कर देता है और 5 साल के लिए 9.8 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन लेता है, तो हर महीने करीब 25,091 रुपये EMI चुकानी होगी। ज्यादा डाउन पेमेंट करने से लोन राशि कम होती है और ब्याज का कुल बोझ भी घटता है।
क्या 1 लाख डाउन पेमेंट में खरीदना सही रहेगा
कम डाउन पेमेंट में SUV खरीदना आसान जरूर हो जाता है, लेकिन इससे EMI ज्यादा बनती है। वहीं, ज्यादा डाउन पेमेंट देने पर मासिक किस्त कम हो जाती है और कुल ब्याज भी कम चुकाना पड़ता है। इसलिए लोन लेने से पहले अपनी आय, खर्च और वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए सही विकल्प चुनना जरूरी है।Mahindra Scorpio N उन ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प है जो पावर, स्पेस और प्रीमियम फील के साथ एक फैमिली SUV खरीदना चाहते हैं। सही फाइनेंस प्लान के साथ इसे अपने बजट में शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें…..जंग के बीच मार्च तक Air India ने उड़ानें की निलंबित! जारी की ये नई एडवाइजरी






