Home » बिहार » Maithali Thakur Join Bjp: लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने थामा बीजेपी का दामन, RJD विधायक भरत बिंद भी हुए शामिल

Maithali Thakur Join Bjp: लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने थामा बीजेपी का दामन, RJD विधायक भरत बिंद भी हुए शामिल

Maithali Thakur Joins BJP:

Maithali Thakur Join Bjp: बिहार की चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भरत बिंद ने भी कमल का फूल थामकर बीजेपी में प्रवेश किया।

राजनीति में उतरने की तैयारी पहले से

Maithali Thakur Join Bjp: बीते कुछ महीनों से मैथिली ठाकुर के राजनीति में आने की चर्चाएं जोरों पर थीं। उन्होंने हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इसी के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आज़मा सकती हैं।

“अगर शुरुआत करूं तो अपने गांव से करना चाहूंगी” – मैथिली ठाकुर

Maithali Thakur Join Bjp: एक कार्यक्रम के दौरान मैथिली ठाकुर ने कहा था कि उनका अपने गृह क्षेत्र बेनीपट्टी से गहरा जुड़ाव है।उनके शब्दों में  “अगर मैं अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करूं तो अपने गांव से ही करना चाहूंगी। वहां के लोगों से जुड़कर मुझे सीखने और समझने का अवसर मिलेगा।” हालांकि, भाजपा की पहली सूची में उन्हें टिकट नहीं मिला है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि पार्टी उन्हें दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से उतार सकती है।

देश के विकास के लिए योगदान देना चाहती हूं

Maithali Thakur Join Bjp: राजनीति में आने के सवाल पर मैथिली ने कहा कि वह देश के विकास में योगदान देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति के साथ-साथ, अब वे सामाजिक सेवा और जनसंपर्क के माध्यम से भी अपना योगदान देंगी।

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

Maithali Thakur Join Bjp: मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ था। उनके पिता रमेश ठाकुर संगीत शिक्षक हैं, और माता भारती ठाकुर भी संगीत से जुड़ी रही हैं। 25 वर्षीय मैथिली ने 11 साल की उम्र में ज़ी टीवी के शो ‘सा रे गा मा पा लिटल चैंप्स’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज वे भोजपुरी, मैथिली, हिंदी और संस्कृत गीतों की जानी-मानी गायिका हैं, जिनके लाखों प्रशंसक सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

बेनीपट्टी सीट का राजनीतिक समीकरण

Maithali Thakur Join Bjp: वर्तमान में बेनीपट्टी विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद नारायण झा विधायक हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भावना झा को 30,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था। अब यदि मैथिली ठाकुर को इस क्षेत्र से टिकट मिलता है, तो मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है।

 

संगीत से सेवा तक एक नई यात्रा की शुरुआत

Maithali Thakur Join Bjp: मैथिली ठाकुर का भाजपा में शामिल होना न केवल राजनीति बल्कि बिहार की सांस्कृतिक दुनिया के लिए भी बड़ी खबर है। लोकगायिकी की सुर साधिका अब राजनीति के मैदान में अपनी नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़े…Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में BJP का ‘शक्ति प्रहार’ पहली सूची में मैदान में उतारीं 9 दुर्गाएं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल