ख़बर का असर

Home » बिहार » मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा की धूम: बिहार में जदयू-भाजपा नेताओं का भव्य भोज

मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा की धूम: बिहार में जदयू-भाजपा नेताओं का भव्य भोज

Makar Sankranti in Bihar: बिहार में मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज अब सिर्फ पर्व का हिस्सा नहीं, बल्कि सियासी ताकत दिखाने का मंच भी बन चुका है। बुधवार को राज्य की राजनीति में अलग-अलग दलों के भोज कार्यक्रम चर्चा में रहे, जहां सत्ता पक्ष के नेता सक्रिय रूप से नजर आए।

जदयू के भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में जदयू विधायक एवं पूर्व मंत्री रत्नेश सादा के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान रत्नेश सादा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

Makar Sankranti in Bihar: जदयू के बड़े नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक, शीला कुमारी, संतोष कुमार निराला, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Makar Sankranti in Bihar
                                              Makar Sankranti in Bihar

भाजपा कार्यालय में भी हुआ चूड़ा-दही भोज

इधर, पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा की ओर से ‘कार्यकर्ता मिलन सह दही-चूड़ा भोज’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Makar Sankranti in Bihar: मकर संक्रांति की तिथि को लेकर अलग-अलग आयोजन

गौरतलब है कि बिहार में मकर संक्रांति को लेकर अलग-अलग मान्यताओं के चलते कुछ लोग बुधवार को तो कुछ गुरुवार को पर्व मना रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के दही-चूड़ा भोज भी अलग-अलग दिनों में आयोजित किए जा रहे हैं।

तेज प्रताप यादव के महाभोज पर टिकी निगाहें

राजनीतिक गलियारों में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा महाभोज को लेकर है। तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर आयोजित इस भोज में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं को आमंत्रित किया है, जिससे सियासी संदेशों के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़े… भारत-चीन बयान पर राहुल फंसे, शशांक मणि का तंज- ‘सेब-संतरे मत मिलाइए’

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल