Malda Drug Raid: मालदा, निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही मालदा जिला पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार देर रात की कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ, इनके बनाने का कच्चा माल और उपकरण बरामद किए।
बरामदगी: 17 किलो ब्राउन शुगर और नकद
इसके साथ ही कई चार-पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, एक आईफोन और लगभग 8 लाख 78 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच मादक तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ बिहार के निवासी हैं और कुछ इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के।

मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने बताया कि मालदा पुलिस लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना मिली कि कुमारपुर इलाके में एक गोदाम में अवैध रूप से ब्राउन शुगर बनाई जा रही है।
Malda Drug Raid: पुलिस की आगे की जांच और अदालत में पेशी
सूचना मिलते ही पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान गोदाम से लगभग 17 किलो ब्राउन शुगर, ब्राउन शुगर बनाने का कच्चा माल, उपकरण, कई चार-पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, एक आईफोन और लगभग 8 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस अब इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को पुलिस हिरासत में लेने के लिए मालदा जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
Report By: Pijush







