Mamata Banerjee: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस सूची में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। सरकार का यह कदम राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
अधिसूचना के अनुसार, प्रीता वर्मा को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद से हटाकर महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम नियुक्त किया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय में एडीजी रहे कुंदन कृष्णन को पुलिस महानिदेशक (अभियान) और विशेष शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आर. मलर विजी को एडीजी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है।
Mamata Banerjee: IG और DIG स्तर पर फेरबदल
डॉ. अमित कुमार जैन को एडीजी, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बनाया गया है। सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर क्राइम डीआईजी संजय कुमार अब आईजी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस होंगे, जबकि विवेकानंद को आईजी, पूर्णिया क्षेत्र बनाया गया है। आनंद कुमार को डीआईजी, विधि-व्यवस्था पटना और कुमार आशीष को डीआईजी, कोसी क्षेत्र नियुक्त किया गया है।
जिलों के SP और SSP बदले
कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। विनय तिवारी को गोपालगंज का एसपी, हृदयकांत को एटीएस का एसपी, सुशील कुमार को गया का एसएसपी और प्रमोद कुमार यादव को भागलपुर का एसएसपी बनाया गया है। वहीं विनीत कुमार को सारण का एसएसपी, सागर कुमार को पटना यातायात एसपी, नवजोत सिमी को अरवल का एसपी और रामानंद कौशल को बगहा का एसपी नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें…Digital Arrest: दिल्ली पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ गिरोह का पर्दाफाश किया







