ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » मन की बात में पीएम मोदी का 2025 रिव्यू: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से खेल, विज्ञान और संस्कृति तक भारत की वैश्विक उड़ान

मन की बात में पीएम मोदी का 2025 रिव्यू: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से खेल, विज्ञान और संस्कृति तक भारत की वैश्विक उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए वर्ष 2025 की उपलब्धियों का व्यापक लेखा-जोखा देश के सामने रखा। उन्होंने कहा कि

Mann Ki Baat 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए वर्ष 2025 की उपलब्धियों का व्यापक लेखा-जोखा देश के सामने रखा। उन्होंने कहा कि बीता साल भारत के लिए आत्मविश्वास, सामर्थ्य और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनकर उभरा है। सुरक्षा, खेल, विज्ञान, पर्यावरण और संस्कृति हर क्षेत्र में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2025 में हुआ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की सुरक्षा नीति का मजबूत संदेश था। दुनिया ने देखा कि नया भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करता। इस अभियान के दौरान देशभर से देशभक्ति और एकजुटता की भावनाएं सामने आईं, जिसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया।

Mann Ki Baat 2025: खेल के मैदान में भारत की ऐतिहासिक जीत

पीएम मोदी ने बताया कि 2025 खेलों के लिहाज से स्वर्णिम साल रहा। पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप पर कब्जा जमाया। ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में भी भारत की शानदार जीत ने देश का मान बढ़ाया। पैरा एथलीटों के प्रदर्शन को उन्होंने प्रेरणादायक बताया।

विज्ञान और अंतरिक्ष में नई छलांग

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। शुभांशु शुक्ला का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचना देश के वैज्ञानिक सामर्थ्य का बड़ा उदाहरण है।

पर्यावरण, आस्था और संस्कृति की मजबूती

पर्यावरण संरक्षण पर बात करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि भारत में चीतों की संख्या 30 से अधिक हो चुकी है। वहीं प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण जैसे आयोजनों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर मजबूती दी। स्वदेशी उत्पादों को लेकर लोगों में बढ़ता विश्वास भी 2025 की बड़ी पहचान रहा।

2026 के लिए नए संकल्प

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2025 ने भारत को और अधिक आत्मविश्वासी बनाया है और देश अब 2026 में नए संकल्पों और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़े… पीएम मोदी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन, शासन सुधार और ‘विकसित भारत’ पर मंथन

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल