Mathura: मथुरा के पास ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध गौरक्षक संत चंद्रशेखर की मौत को लेकर संत समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना पर विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष दयाराम दास महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना को बताया निंदनीय, उठाए गंभीर सवाल
दयाराम दास महाराज ने कहा कि कोसी कलां और मथुरा के बीच कुछ लोग कथित तौर पर गायों को ट्रक में ले जा रहे थे, जिन्हें रोकने की कोशिश में बाबा पर ही वाहन चढ़ा दिया गया। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश के संत समाज को आक्रोशित कर दिया है। अखिल भारतीय संत समिति, विरक्त वैष्णव मंडल और अखाड़ा परिषद सहित कई धार्मिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
Mathura: सरकार से सख्त कार्रवाई और फांसी की मांग
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मिलकर ऐसे मामलों पर सख्ती से काम करने की जरूरत बताई, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग
दयाराम दास महाराज ने एक बार फिर गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां कम से कम गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने गौ तस्करी और संतों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे, तभी समाज में कानून का भय कायम रहेगा।
ये भी पढ़ें…Election 2026: पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर नहीं रुकेगी: सुवेंदु अधिकारी का ममता पर हमला







