ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » MBBS सीट दिलाने के नाम पर ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

MBBS सीट दिलाने के नाम पर ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

शिक्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह अब पुलिस के शिकंजे में आने लगे हैं। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एडमिशन या नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वाले अनजान कॉल और विज्ञापनों से सतर्क रहें।

Mbbs: शिक्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह अब पुलिस के शिकंजे में आने लगे हैं। कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी MBBS की सीट दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलते थे।

ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौरव और जयंत के रूप में हुई है। इन शातिरों ने एक छात्र को MBBS में एडमिशन दिलाने का भरोसा दिलाया और उससे 5 लाख 75 हजार रुपये ठग लिए। रकम लेने के बाद न तो सीट मिली और न ही आरोपियों का कोई पता चला, जिसके बाद पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

Mbbs: पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी

पुलिस ने साइबर सेल और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की और पश्चिम बंगाल से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Mbbs: पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

कल्याणपुर थाना प्रभारी और ट्रेनी IPS सुमेध जाधव के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि और कितने छात्रों को ठगा गया है।

लोगों से पुलिस की अपील

Mbbs: कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एडमिशन या नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वाले अनजान कॉल और विज्ञापनों से सतर्क रहें।

 

यह भी पढे़: नवरात्र में झंडेवालान जाने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट, वरना फंस सकते हैं जाम में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल