Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। यहां जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी पर विवाह का वादा कर महिला के साथ संबंध बनाने और फिर शादी से इनकार करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने संबंधित थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है।
अब पढ़े पूरा मामला
Meerut News: मामले में पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी पहचान कांस्टेबल विवेक चौधरी से कुछ समय पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच करीबी बढ़ी और युवक ने शादी का वादा किया। महिला का आरोप है कि इसी भरोसे के चलते दोनों के बीच संबंध बने, लेकिन अब सिपाही ने पीछे हटते हुए विवाह से इनकार कर दिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि अब न सिर्फ उसकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया, बल्कि मानसिक रूप से भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उधर, महिला की शिकायत के बाद मेरठ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने तत्काल मामले की जांच सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को सौंपी और कार्रवाई करने के आदेश दिए। वर्तमान में आरोपी सिपाही सीओ दौराला के हमराह के रूप में तैनात है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक साल पहले वह ब्रह्मपुरी थाने में तैनात था, तभी उसकी मुलाकात पीड़ित महिला से हुई।
Meerut News: पुलिस ने मामले में क्या बताया ?
Meerut News: बताया गया कि उस दौरान महिला के एक रिश्तेदार को किसी मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसी समय से महिला और सिपाही के बीच बातचीत शुरू होने लगी और मुकदमे में मदद के नाम पर बातचीत करने लगा। महिला की मानें तो इसी दौरान सिपाही ने उसे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो सिपाही मुकर गया। सिपाही इतना शातिर निकला कि आरोप लगने के बाद उसने अपनी तैनाती बदलवाकर कंकरखेड़ा थाने में स्थानांतरण करवा दी और वह सीओ दौराला का हमराह बन गया। मामले में महिला की शिकायत के बाद जांच अधिकारी सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि इससे पहले भी इस प्रकरण में एक बार जांच हो चुकी है, जिसमें महिला ने लिखित रूप से कार्रवाई से इनकार कर दिया था। वहीं सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। आरोपी सिपाही छुट्टी पर है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
ये भी पढ़े… Meerut News: BJP पार्षद को ट्रैफिक नियम समझा रहे इंस्पेक्टर को SSP ने पद से हटाया