ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Meerut News: चोरी हुआ मोबाइल पाने का आसान तरीका DIG कलानिधि नैथानी ने बताया, बस करना होगा ये काम…

Meerut News: चोरी हुआ मोबाइल पाने का आसान तरीका DIG कलानिधि नैथानी ने बताया, बस करना होगा ये काम…

DIG कलानिधि नैथानी

Meerut News: मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दूरसंचार विभाग का सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल अब प्रभावी साबित हो रहा है। मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि पोर्टल के माध्यम से न सिर्फ मोबाइल की ट्रैकिंग आसान हुई है, बल्कि रिकवरी का समय भी काफी कम हुआ है। डीआईजी नैथानी के मुताबिक, चोरी या गुम मोबाइल की तुरंत शिकायत CEIR पोर्टल के Block Stolen/Lost Mobile विकल्प पर दर्ज करनी चाहिए। शिकायत दर्ज कराने के लिए एफआईआर नंबर, पहचान पत्र और खरीद की रसीद अनिवार्य है। डीआईजी ने बताया कि शिकायत मिलते ही संबंधित मोबाइल का IMEI नंबर 24 घंटे के भीतर सभी टेलीकॉम नेटवर्क पर ब्लॉक हो जाता है। यदि कोई व्यक्ति उस मोबाइल में नई सिम डालने की कोशिश करता है तो सर्विस प्रोवाइडर तुरंत उसकी लोकेशन और मोबाइल नंब पोर्टल पर साझा कर देता है।

पुलिस की कार्रवाई हुई तेज

पोर्टल पर जानकारी आते ही थाना पुलिस तुरंत कार्रवाई शुरू कर देती है। मोबाइल बरामद होने पर संबंधित थाने द्वारा पोर्टल पर स्थिति अपडेट कर दी जाती है। डीआईजी ने सभी थानों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने, स्टाफ को पोर्टल संचालन की ट्रेनिंग देने और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया व कार्यक्रमों का सहारा लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि CEIR पोर्टल के माध्यम से चोरी और गुमशुदा मोबाइल की रिकवरी प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी तेज हुई है, जिससे पीड़ितों को तुरंत राहत मिल रही है।

ये भी पढ़े…  Ghaziabad Police: 4 लाख की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जानें क्या है मामला…

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल