ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में खाद्य विभाग ने पकड़ा 25 लाख का मिलावटी शहद, हरियाणा से लाए गए स्टॉक को आंध्र प्रदेश भेजने की थी तैयारी

मेरठ में खाद्य विभाग ने पकड़ा 25 लाख का मिलावटी शहद, हरियाणा से लाए गए स्टॉक को आंध्र प्रदेश भेजने की थी तैयारी

meerut news

Meerut News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी के पास एक गोदाम पर छापा मारा जहां अंतरराज्यीय स्तर पर शहद की अवैध ट्रेडिंग का खेल चल रहा था। टीम ने मौके से करीब चार टन शहद बरामद किया जिसकी बाजार कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

लेबल व ब्रांड के साथ पैकिंग

एफएसडीए अधिकारियों को गोपनीय सूचना मिली थी कि इस गोदाम में दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में शहद मंगाकर बिना लेबल व ब्रांड के पैकिंग की जा रही है और इसे आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान पता चला कि जब्त किया गया शहद तुंगनाथ ट्रेडर्स नामक फर्म से जुड़ा है जिसके संचालक अंकित गर्ग हैं। उन्होंने हरियाणा से प्लास्टिक केन में यह शहद खरीदा था। गोदाम में रखी केनों पर न तो किसी ब्रांड का नाम था न निर्माण तिथि न एक्सपायरी डेट और न ही पैकेजिंग से जुड़े आवश्यक विवरण। अधिकारियों के अनुसार इस तरह की अनियमितता स्पष्ट रूप से खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।

Meerut News: क्षेत्र के व्यापारिक हलकों में हड़कंप

एफएसडीए टीम ने मौके से शहद के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शहद मिलावटी हो सकता है। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती विभाग ने पूरे माल को सील कर दिया है ताकि किसी भी तरह से बाजार में उसकी बिक्री न हो पाए। सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि यदि लैब रिपोर्ट में शहद मिलावटी पाया गया तो संबंधित फर्म और संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए ऐसे मामलों में विभाग शून्य सहनशीलता की नीति अपनाएगा।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है। कई छोटे व्यापारी जो बाहर से माल मंगाकर थोक बिक्री करते हैं अब अपने स्टॉक की जांच कर रहे हैं। एफएसडीए की टीम ने भी चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में इसी तरह की निगरानियां अन्य जिलों में भी की जाएंगी।

Report BY: यश मित्तल 

ये भी पढ़े… मस्जिद के मोहतमीम को बदलने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, घरों की छतों पर चढ़कर किया पथराव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल