ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘मां की हत्या बहन का अपहरण’ दिल दहला देगा मेरठ का ये मामला, बेटे की गुहार ‘हमें भी मार देंगे इंसाफ दो’

‘मां की हत्या बहन का अपहरण’ दिल दहला देगा मेरठ का ये मामला, बेटे की गुहार ‘हमें भी मार देंगे इंसाफ दो’

Meerut News

Meerut News: मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। दबंग पारस सोम और उसके साथियों ने अनुसूचित जाति की युवती रूबी का जबरन अपहरण कर लिया। विरोध करने उतरी 45 वर्षीय मां सुनीता को क्रूरता से हत्या कर दी गई। उपचार के दौरान एसडीएस अस्पताल में सुनीता ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार और स्थानीय लोग सदमे में डूब गए।

अस्पताल में मचा हाहाकार बेटे का करुण दर्द

अस्पताल पहुंचते ही सुनीता की मौत की खबर फैल गई। गलियारों में गमगीन सिसकियां और आक्रोश की चीखें गूंजने लगीं। बेटा मनदीप मां के शव के पास फूट-फूटकर रो पड़ा। हाथ जोड़कर उसने अधिकारियों से गुहार लगाई मां मर गई बहन रूबी को वे दबंग उठा ले गए। अब हमारी भी जान को खतरा है। वे हमें भी मार डालेंगे। बहन को वापस दिलाओ साहब उन दरिंदों के घरों पर बुलडोजर चलाओ और एनकाउंटर की सजा दो मनदीप की बात सुनकर पिता सतेंद्र और परिवार की महिलाएं दहाड़े मारकर रो पड़ीं। सतेंद्र बेसुध हो गए उनकी सिसकियां थमने का नाम न ले रही थीं। अस्पताल अफरा तफरी में बदल गया जहां हर तरफ दर्द और डर का माहौल था। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए जिसे देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया।

Meerut News: एसपी ने दिया सुरक्षा का भरोसा

मौके पर पहुंचे एसपी देहात अभिजीत कुमार और एसडीएम सरधना उदित कुमार ने परिवार को संभाला। भावुक एसपी ने ढांढस बंधाते हुए कहा आपको पूरी सुरक्षा मिलेगी यह मेरी जिम्मेदारी है। खुद को अकेला न समझें। पुलिस दोषियों पर ऐसी मिसाल कायम करेगी कि वे ताउम्र याद रखेंगे। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगे शासन तक पहुंचाई जाएंगी और कानून के दायरे में रहते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पति सतेंद्र ने भी एसपी से कहा कि आरोपियों का एनकाउंटर हो और बहन को तुरंत बरामद किया जाए। परिवार ने दबंगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी शुरू कर दी है। पारस सोम और उसके साथी अभी फरार हैं, लेकिन सरधना पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।

गांव में डर का साया

कपसाड़ गांव में दहशत फैल गई है। अनुसूचित जाति परिवार पर दबंगों का यह अत्याचार सामाजिक सद्भाव को चुनौती दे रहा है। स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। सुनीता एक गरीब परिवार की मजबूत स्तंभ थीं जो अब अनाथ हो चुके बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस ने हत्या और अपहरण के मामलों में FIR दर्ज कर ली है। जांच में खुलासा हुआ कि पारस सोम पुरानी रंजिश के चलते रूबी को निशाना बना रहा था। सुनीता ने बेटी बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। मनदीप और सतेंद्र को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई गई है। यह घटना मेरठ जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। एसपी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। परिवार न्याय की प्रतीक्षा में है जबकि गांववासी सतर्क हो गए हैं।

Report BY: यश मित्तल 

ये भी पढ़े… हँसता हुआ चेहरा और अगले ही पल मौत का सन्नाटा, सहारनपुर से दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल