ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » रेप आरोपों से घिरे शादाब जकाती का पलटवार बोले- ‘दोषी साबित हुआ तो खुद का गला काट लूंगा’

रेप आरोपों से घिरे शादाब जकाती का पलटवार बोले- ‘दोषी साबित हुआ तो खुद का गला काट लूंगा’

Meerut: रेप आरोपों से घिरे शादाब जकाती का पलटवार: दोषी साबित हुआ तो खुद का गला काट लूंगा

Meerut News: मेरठ के चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती और उनके परिवार पर इंचौली गांव की एक महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि शादाब ने उन्हें बंधक बनाकर रखा और कई आपराधिक कृत्य किए। इन आरोपों पर इंचौली थाना पुलिस ने शादाब उनकी पत्नी साजिया और बेटे यजीम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले ने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है क्योंकि शादाब सोशल मीडिया पर अपनी मददगार वीडियो के लिए मशहूर हैं।

मामला तब सुर्खियों में आया जब मवाना रोड स्थित इंचौली निवासी महिला ने थाने पहुंचकर शादाब पर कई संगीन इल्जाम लगाए। महिला ने मीडिया को बताया कि शादाब ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाया। वह मजदूरी करती हैं और एक बच्चे की परवरिश के लिए संघर्षरत हैं। आरोपों के बाद शादाब ने करीब ढाई मिनट का भावुक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने अपना पूरा पक्ष रखा। वीडियो में शादाब ने निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि अगर उनके खिलाफ जरा भी सबूत मिला तो वह अपनी गर्दन काटने को तैयार हैं।

शादाब ने वीडियो में विस्तार से बताया वह महिला एक दिन मेरे पास आईं और बोलीं कि भैया आप लोगों की मदद करते हैं। मैं मजदूरी करती हूं, मेरा बच्चा है आर्थिक तंगी के कारण पढ़ा नहीं पा रही। शादाब ने दावा किया कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के महिला की मदद की। उनकी टीम में हिंदू-मुस्लिम सभी हैं। उन्होंने महिला के बच्चे की छह महीने की स्कूल फीस भरी कोर्स कराया घर का राशन दिया और कई बार नकद पैसे भी मुहैया कराए। महिला ने उनकी कई वीडियो में काम भी किया जिसके कई गवाह हैं। शादाब ने सारा की कसम खाते हुए कहा मैंने उस महिला को छुआ तक नहीं। मेरे घर में कैमरे लगे हैं 10 लोग रहते हैं। बंधक बनाने की बात कोसों दूर है। कैमरा फुटेज चेक कर लें।

शादाब ने आगे भावुक लहजे में कहा कि वह कड़ी मेहनत से यहां तक पहुंचे हैं। लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और बार-बार फंसाने की कोशिश कर रहे। मुझे जीने नहीं दे रहे उन्होंने कहा। उन्होंने ऊपरवाले का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की। अगर आरोप सही साबित हुए तो वह खुद सजा भुगतने को तैयार हैं।

इंचौली पुलिस ने महिला की तहरीर पर तुरंत कार्रवाई की। मुकदमे में बंधक बनाने समेत कई धाराएं जोड़ी गई हैं। फिलहाल शादाब और परिवार की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा जिसमें घर के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान प्रमुख होंगे।

ये भी पढ़े… हिंदू युवती को फंसाने के लिए नीब करौरी बाबा का भक्त बना ‘साहिल’, अमरोहा से सामने आया ‘लव जिहाद’ का ये मामला होश उड़ा देगा!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल