ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » MGNREGA: मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए कांग्रेस की समन्वय समिति गठित

MGNREGA: मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए कांग्रेस की समन्वय समिति गठित

मनरेगा के अधिकार-आधारित स्वरूप की रक्षा के लिए कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत 9 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है।
MGNREGA:

MGNREGA: कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लेकर देशव्यापी आंदोलन को धार देने के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर गठित इस समिति की कमान वरिष्ठ नेता अजय माकन को सौंपी गई है। समिति मनरेगा बचाओ संग्राम की निगरानी, मार्गदर्शन और समन्वय का कार्य करेगी।

9 सदस्यीय समिति तत्काल करेगी काम शुरू

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि 9 सदस्यीय कॉर्डिनेशन कमेटी में अजय माकन के साथ जयराम रमेश, संदीप दीक्षित, डॉ. उदित राज, प्रियांक खड़गे, डी. अनसूया सीताक्का, दीपिका पांडे सिंह, डॉ. सुनील पंवार और मनीष शर्मा को शामिल किया गया है। इसके अलावा सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुख, एआईसीसी ओबीसी, एससी, अल्पसंख्यक, आदिवासी कांग्रेस विभागों तथा किसान कांग्रेस के अध्यक्ष भी समिति के सदस्य होंगे। यह समिति तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करेगी।

MGNREGA: नए कानून के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा के अधिकार-आधारित स्वरूप की रक्षा के लिए देशभर में बड़े जनआंदोलन की घोषणा की है। केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों को पत्र लिखकर ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ की जानकारी दी है।

कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ से ग्रामीण रोजगार और आजीविका पर सीधा हमला होगा। पार्टी ने जोर देते हुए कहा कि 2005 में यूपीए सरकार द्वारा लागू मनरेगा एक अधिकार आधारित कानून है, जिसने हर साल 5 से 6 करोड़ ग्रामीण परिवारों को रोजगार दिया है और महिलाओं, दलितों, आदिवासियों व वंचित वर्गों को विशेष लाभ पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें…वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली में वाम दलों का प्रदर्शन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल