ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला: ड्रोन-रॉकेट से दहला इलाका, 6 घंटे पहले ही जारी हुई थी चेतावनी

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला: ड्रोन-रॉकेट से दहला इलाका, 6 घंटे पहले ही जारी हुई थी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते हमलों के बीच बगदाद में दूतावास पर हमला और तेहरान में धमाकों से तनाव बढ़ गया है। वहीं भारत ने तेल सप्लाई बनाए रखने और समुद्री सुरक्षा मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाए हैं।
हमलों के बीच भारत सतर्क, तेल सप्लाई सुरक्षित

Middle East Conflict : मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और कई देशों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट से हमला किया गया। हैरानी की बात यह है कि इस हमले से करीब छह घंटे पहले ही दूतावास ने इराक में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी कर दी थी, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खतरे की आशंका पहले से थी।

धमाकों के बीच तेल सप्लाई जारी

इसी बीच इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े स्तर पर हवाई हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान के उत्तरी हिस्से में कई तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Middle East Conflict: हमलों के बीच भारत सतर्क, तेल सप्लाई सुरक्षित
हमलों के बीच भारत सतर्क, तेल सप्लाई सुरक्षित

हालांकि इस तनाव के बीच भारत के लिए कुछ राहत भरी खबर भी सामने आई है। भारत के दो बड़े जहाज आज गुजरात के कांडला पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट पहुंचने वाले हैं। ‘नंदा देवी’ नाम का जहाज करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर कांडला पहुंचेगा, जबकि ‘जग लाडकी’ जहाज लगभग 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट आएगा। ये दोनों जहाज होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत तक तेल और गैस लेकर आ रहे हैं।

Middle East Conflict: भारत ने बढ़ाई समुद्री निगरानी

इससे पहले ‘शिवालिक’ नाम का भारतीय जहाज सोमवार को मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। इसमें करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर मानी जाती है। इससे देश में गैस की आपूर्ति को काफी मदद मिलेगी।

मौजूदा हालात को देखते हुए भारत ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। होर्मुज स्ट्रेट, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है, उसके पास भारत ने अपने दो युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। भारतीय नौसेना के ये जहाज तेल और गैस लेकर आने वाले व्यापारिक जहाजों और टैंकरों को सुरक्षा प्रदान करेंगे और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता भी देंगे।

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत अपनी ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

मिसाइल-ड्रोन हमलों पर कड़ी कार्रवाई

उधर बहरीन ने भी अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया है। बहरीन की सेना के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने 350 मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया है। पिछले दो हफ्तों से ज्यादा समय में 129 मिसाइलों और 221 ड्रोन को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट किया गया।

वहीं कुवैत में भी सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। कुवैत के गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि हिजबुल्ला से जुड़े 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 14 कुवैती नागरिक और 2 लेबनान के नागरिक शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार, इन सभी पर कुवैत में तोड़फोड़ की साजिश रचने का आरोप है।

ये भी पढ़े…काबुल में भीषण एयरस्ट्राइक का दावा: अस्पताल तबाह, 400 मौतें; आंकड़ा बढ़ने की आशंका

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल