Middle East Travel Advisory: मध्य पूर्व में चल रहे भीषण युद्ध और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को कहा कि जिन विदेशी नागरिकों की यात्रा योजनाएं इस संघर्ष की वजह से प्रभावित हुई हैं, वे अपने वीजा को बढ़ाने या अपने स्टे को नियमित कराने के लिए अपने नजदीकी फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) से संपर्क कर सकते हैं। एफआरआरओ कार्यालय जरूरी कागजी कार्रवाई में उनकी मदद करेगा।
मध्य पूर्व तनाव: यात्रा सुरक्षा सलाह जारी
यह सलाह इसलिए जारी की गई है क्योंकि मिडिल ईस्ट में हाल के समय में सैन्य हमलों और बढ़ते तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय यात्रा और वीजा व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई यात्रियों और निवासियों को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ी हैं।
भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र के लिए अलग से यात्रा और सुरक्षा सलाह भी जारी कर रही है। ईरान पर यूएस और इजरायल की कार्रवाई के बाद तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से बेहद सावधानी बरतने और जरूरी न होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि वे सुरक्षित स्थानों या शेल्टर के पास रहें और इलाके की सुरक्षा स्थिति को लेकर स्थानीय समाचार और आधिकारिक जानकारी पर नजर बनाए रखें।

Middle East Travel Advisory: आपातकालीन हेल्पलाइन जारी, नागरिक सतर्क रहें
दूतावास ने आपात स्थिति के लिए 24 घंटे चालू रहने वाली हेल्पलाइन भी जारी की है। Iran में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ज्यादा समय तक घर के अंदर ही रहें और अनावश्यक बाहर घूमने से बचें।
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में स्थित भारतीय दूतावास ने भी सलाह दी है कि भारतीय नागरिक गैर जरूरी यात्रा से बचें, पूरी सावधानी रखें और स्थानीय अधिकारियों तथा दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा नियमों का पालन करें। दूतावास ने यह भी बताया कि अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई में मौजूद कॉन्सुलेट जनरल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर नए अपडेट जारी किए जाएंगे।
आपात सहायता हेतु दूतावास हेल्पलाइन जारी
आपातकालीन मदद के लिए यूएई में रहने वाले भारतीय नागरिक टोल-फ्री नंबर 800-46342 और व्हाट्सएप नंबर +971543090571 पर संपर्क कर सकते हैं।
सीरिया में मौजूद भारतीय दूतावास ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक +963-993385973 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
इराक में भी भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि बगदाद स्थित भारतीय दूतावास और एरबिल में भारत का कॉन्सुलेट जनरल सामान्य तरीके से काम कर रहा है। हालांकि, स्थिति के अनुसार आगे अपडेट जारी किए जाएंगे। इमरजेंसी में भारतीय नागरिक बगदाद के लिए दिए गए अंग्रेजी और हिंदी हेल्पलाइन नंबर +964 771 651 1185 तथा अरबी हेल्पलाइन +964 770444 4899 पर संपर्क कर सकते हैं।
कतर, फिलिस्तीन में हेल्पलाइन जारी
कतर में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने बताया कि एम्बेसी पहले की तरह काम कर रही है। यहां 24 घंटे चालू रहने वाला हेल्पलाइन नंबर 00974-55647502 दिया गया है। किसी भी सवाल के लिए लोग ईमेल के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं।
फिलिस्तीन में भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति के लिए +970592916418 नंबर और विदेश मंत्रालय सरकार में प्रतिनिधि कार्यालय ईमेल आईडी साझा की है।
सऊदी में भारतीयों के लिए हेल्पलाइन जारी
सऊदी अरब में भी भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। रियाद में भारतीय दूतावास के 24 घंटे इमरजेंसी संपर्क नंबर 00-966-11-4884697, 00-966-542126748 (केवल व्हाट्सएप), टोल-फ्री नंबर 800 247 1234 और ईमेल लीवडॉट रियाद एट दरेट एमईए डॉट जीओवी डॉट इन पर संपर्क किया जा सकता है।
भारत सरकार और भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर आगे भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी करते रहेंगे।
ये भी पढ़ें…अमेरिका–इजराइल हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा






