ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » पीएम मोदी गुरुवार को लखनऊ में, ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी गुरुवार को लखनऊ में, ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी गुरुवार को लखनऊ पहुंचकर वाजपेयी को समर्पित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंगे।

Modi in Lucknow: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह दौरा वाजपेयी जी के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि देश की महान विभूतियों की विरासत के संरक्षण और सम्मान के लिए सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने बताया कि ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ में अटल बिहारी वाजपेयी के साथ-साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। साथ ही, एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित किया गया है।

Modi in Lucknow: 65 एकड़ में फैला प्रेरणास्थल

‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ को राष्ट्रीय स्मारक और प्रेरणादायक परिसर के रूप में विकसित किया गया है। यह करीब 65 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसके निर्माण पर लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसे नेतृत्व मूल्यों, राष्ट्रीय सेवा और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने वाली स्थायी राष्ट्रीय धरोहर के रूप में तैयार किया गया है।

आधुनिक संग्रहालय की खासियत

परिसर की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं हैं। इसके अलावा कमल के आकार में बना आधुनिक संग्रहालय करीब 98 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैला है, जहां डिजिटल और इमर्सिव तकनीक के जरिए भारत की राष्ट्रीय यात्रा और महान नेताओं की विरासत को प्रदर्शित किया गया है।

ये भी पढ़ें…बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, तारिक रहमान की 17 साल बाद वापसी से बढ़ी सियासी हलचल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल