Modi Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गुरुवार को टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
व्यापार, ऊर्जा और रक्षा पर जोर
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए जारी प्रयासों में गति बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमति जताई। इसके साथ ही ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा और टेक्नोलॉजी जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
Modi Trump: वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग की सहमति
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने साझा वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करने और आम हितों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आपसी संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति जताई।
Had a very warm and engaging conversation with President Trump. We reviewed the progress in our bilateral relations and discussed regional and international developments. India and the U.S. will continue to work together for global peace, stability and prosperity.…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2025
इटली के उप प्रधानमंत्री से भी हुई मुलाकात
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश व अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री अंतोनियो तायानी से मुलाकात की। इस दौरान भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029 के क्रियान्वयन पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में व्यापार, निवेश, अनुसंधान, नवाचार, रक्षा, अंतरिक्ष, शिक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें…बहराइच हिंसा: रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड में सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद






