ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » PM मोदी का ग्राउंड चेक उद्घाटन से पहले CM योगी संग किया निरीक्षण

PM मोदी का ग्राउंड चेक उद्घाटन से पहले CM योगी संग किया निरीक्षण

Modi-Yogi Inspection: PM मोदी का ग्राउंड चेक उद्घाटन से पहले CM योगी संग किया निरीक्षण

Modi-Yogi Inspection: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया उद्घाटन से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पूरे प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और उसकी प्रगति की जानकारी ली यह एयरपोर्ट उत्तर भारत के विकास का नया इंजन बनने जा रहा है.

11282 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा एविएशन नक्शा

जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण की लागत 11282 करोड़ रुपये है जबकि पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 29560 करोड़ रुपये है यह परियोजना चार चरणों में पूरी होगी एयरपोर्ट शुरू होते ही उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जहां पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे जिससे प्रदेश देश के सबसे बड़े एविएशन हब के रूप में उभरेगा.

Modi-Yogi Inspection: हाई सिक्योरिटी के बीच हुआ भव्य आयोजन

उद्घाटन समारोह को लेकर पूरे गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों और हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ हर गतिविधि पर नजर रखी गई भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प से आज भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है और जेवर के लोग उनके स्वागत के लिए उत्साहित हैं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आम आदमी को हवाई यात्रा से जोड़ना है फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इसे प्रधानमंत्री का विजन और योगी आदित्यनाथ का सपना बताया जो आज साकार हुआ है.

Modi-Yogi Inspection: उत्तर भारत के लिए बनेगा नया एविएशन हब

विशेषज्ञों के अनुसार जेवर एयरपोर्ट दिल्ली एनसीआर में दूसरा बड़ा इंटरनेशनल हब बनेगा इससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी आर्थिक विकास को गति मिलेगी और भारत की वैश्विक पहचान मजबूत होगी आने वाले समय में यह एयरपोर्ट पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला बड़ा ट्रांजिट केंद्र बनेगा और हजारों रोजगार के अवसर पैदा करेगा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन केवल एक प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं बल्कि नए भारत की उड़ान का प्रतीक है जहां विकास इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक पहचान नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं.

ये भी पढ़े…नोएडा पहुंचे पीएम मोदी जेवर एयरपोर्ट का सपना अब हकीकत बस कुछ ही देर में होगा ऐतिहासिक उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल