ख़बर का असर

Home » पंजाब » Punjab: मोहाली हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Punjab: मोहाली हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मोहाली हत्याकांड मुठभेड़ में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
मुठभेड़ में आरोपी दबोचने में पुलिस को बड़ी सफलता

Mohali Murder Encounter: पंजाब पुलिस को मोहाली में हाल ही में हुई कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया की हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। एसएएस नगर पुलिस ने तरनतारन जिले के नौशेहरा पन्नुआ गांव के निवासी हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। इसकी जानकारी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी।

Mohali Murder Encounter: मुठभेड़ में आरोपी दबोचने में पुलिस को बड़ी सफलता
मुठभेड़ में आरोपी दबोचने में पुलिस को बड़ी सफलता

Mohali Murder Encounter: मुठभेड़ के दौरान आरोपी हुआ घायल

पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी एक विशेष ऑपरेशन के दौरान हुई। पुलिस को आरोपी के ठिकाने की सूचना मिली थी और जब टीम उसे दबोचने पहुंची तो हरपिंदर ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी का पीछा करने के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। दोनों का भी अस्पताल में उपचार जारी है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच तेज

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना और जघन्य है। वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में नामजद रहा है। हत्या के इस मामले में उसकी भूमिका मुख्य बताई जा रही है। कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया की हत्या मोहाली में कुछ दिन पहले हुई थी, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी और कई टीमों का गठन किया।

Mohali Murder Encounter: मुठभेड़ में आरोपी दबोचने में पुलिस को बड़ी सफलता
मुठभेड़ में आरोपी दबोचने में पुलिस को बड़ी सफलता

पुलिस का दावा: जल्द होगा पूरा खुलासा

पुलिस के मुताबिक, अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से मामले के खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है। उम्मीद है कि पूछताछ में हत्या के पीछे के कारण और अन्य संभावित साथियों की जानकारी मिल सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य में गैंगस्टर और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। फिलहाल आरोपी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और जैसे ही वह ठीक होता है, उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। मामले की आगे की जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल