ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » इंदौर दूषित पानी कांड पर सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, अधिकारियों पर गिरी गाज

इंदौर दूषित पानी कांड पर सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, अधिकारियों पर गिरी गाज

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने के मामले को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेहद गंभीरता से लिया है।

MOHAN YADAV ACTION: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार पड़ने के मामले को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेहद गंभीरता से लिया है। इस प्रशासनिक चूक पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम का सख्त फैसला: नगर निगम अधिकारियों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपर मुख्य सचिव (नगरीय प्रशासन एवं विकास) की रिपोर्ट के आधार पर इंदौर नगर निगम के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

MOHAN YADAV ACTION: इन अधिकारियों पर गिरी गाज-

इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया गया

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी

प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य का प्रभार तत्काल वापस

नगर निगम में रिक्त आवश्यक पदों पर तुरंत नियुक्ति के निर्देश

‘जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’ – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि दूषित जल आपूर्ति जैसी घटनाएं प्रशासन की गंभीर विफलता हैं और दोषियों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा।

व्यवस्था सुधार के निर्देश, निगरानी होगी सख्त

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं की सतत निगरानी, और बीमार नागरिकों के समुचित इलाज की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया गया है।

https://x.com/i/status/2007034707700289849

ये भी पढ़े… इंदौर दूषित पानी मौत मामला: उमा भारती का तीखा हमला, बोलीं- यह पाप है, सिर्फ मुआवजा नहीं, सख्त दंड जरूरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल