सिवनी से ग्राउंड रिपोर्ट:
MOHAN YADAV: सिवनी (मध्य प्रदेश)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में अभ्युदय मध्यप्रदेश के तहत लाड़ली बहना योजना को केंद्र में रखकर एक विशेष कार्यक्रम रखा गया। डॉ. यादव ने इस कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए की राशि हस्तांतरित की। इस दौरान सिवनी जिले की लाड़ली बहनों से मुख्यमंत्री यादव ने संवाद भी किया, जिसमें उन्होंने बहनों के विचार सुने और सिस्टम से जुड़े कई सवाल भी किए। उन्होंने पूछा,“हमारे कोई अधिकारी, सचिव आदि परेशान तो नहीं करते?”
मोहन ने संवाद को बनाया सहज
MOHAN YADAV: इस दौरान वे बहनों से परिवार को लेकर भी प्रश्न करते नजर आए। साथ ही उन्होंने पूछा,“आप इस सम्मान राशि का क्या करती हैं?” तो बहनों ने इसके जवाब बड़े उत्साह से दिए, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उनकी बहादुरी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि अक्सर यह सुनने को मिलता है कि जनजातीय क्षेत्रों में महिलाएं कम बोलती हैं, पर हमारे सिवनी की बहनें तो देदेनादन के मूड में नजर आ रही हैं। इसके बाद माहौल और सहज हो गया।
डॉ यादव ने बहनों से पूछे कई सवाल
MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए कई सवाल पूछे। “बहनों से पूछो ज़रा, जीजाजी बहन को परेशान तो नहीं करते?” मंच पर बैठे जनप्रतिनिधियों और महिलाओं के बीच ठहाके गूंज उठे। सिवनी की लखनादौन की सावित्री ने बताया, हर महीने का पैसा मिल जाता है तो दवा, बच्चों की फीस और घर के छोटे खर्च खुद संभाल लेती हूँ।

महिलाओं को सशक्त कर रही योजना
MOHAN YADAV: सीएम ने कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सम्मान की दिशा में एक मजबूत कदम है। यादव बोले, “यह सिर्फ रकम नहीं, आत्मनिर्भरता का संबल है। मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना अब सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं रही, बल्कि यह “सशक्त महिला, मजबूत मध्यप्रदेश” की पहचान बन गई है। उन्होंने बताया कि आगे इस योजना को स्वरोजगार और उद्यमिता से भी जोड़ा जाएगा, ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
ग्राउंड से विशेष रिपोर्ट
MOHAN YADAV: सिवनी मध्यप्रदेश के उन जिलों में शुमार है जो जनजाति बाहुल्य क्षेत्र का हिस्सा रहा है। पहले यह जिला विकास की राहों से काफी दूर माना जाता था, लेकिन अब महिला सशक्तिकरण की दर में जिला ऊंचाइयों को छूता नजर आ रहा है। इस दौरान देखने को मिला हिंदू महिलाओं के साथ अन्य संप्रदायों की महिलाएं भी डॉ यादव के कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती नजर आई ।
जिसे आप हमारे आधिकारिक यूट्यूब चैनल खबर इंडिया पर भी देख पाएंगे।

कल देवास में भावांतर की राशि होगी हस्तांतरित
MOHAN YADAV: मध्यप्रदेश सरकार किसानों को तोहफा देने जा रही है। जल्द ही प्रदेश के 1.32 लाख किसानों के खातों में सीएम मोहन यादव 300 करोड़ रुपए की राशि जारी करेंगे। यह राशि सोयाबीन उत्पादक किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत ट्रांसफर की जाएगी।
-सिवनी से प्रतीत चांडक की ग्राउंड रिपोर्ट.
यह भी पढ़ें…DELHI BLAST: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आखिर संदिग्ध लाल कार को ढूंढ निकाला







