Monalisha News: प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की रिलीज को लेकर अब नया विवाद सामने आया है। फिल्म के निर्देशक सनोज़ मिश्रा ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में फिल्म को रिलीज करना संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस मोनालिसा कथित तौर पर लव जिहाद की साजिश का शिकार हो गई हैं, जिसके चलते फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।
लीड एक्ट्रेस के कारण रिलीज पर लगा ब्रेक
निर्देशक सनोज़ मिश्रा के मुताबिक फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और इसका ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। हालांकि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री से जुड़े विवाद के कारण फिलहाल इसे सिनेमाघरों में लाना संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि जिस फिल्म की लीड अभिनेत्री ही विवादों में घिर जाए, ऐसी स्थिति में फिल्म की रिलीज टालना ही बेहतर माना गया है।
Monalisha News: फिल्म पर हो चुका है करोड़ों रुपये का खर्च
निर्देशक का कहना है कि फिल्म के निर्माण पर करीब 8 से 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और केवल कुछ सीन की शूटिंग बाकी है।
इसके बावजूद मौजूदा हालात को देखते हुए फिल्म की रिलीज फिलहाल रोक दी गई है।
Monalisha News: निर्देशक ने साजिश का लगाया आरोप
सनोज़ मिश्रा ने दावा किया कि कुछ लोगों ने पहले उन्हें एक आपराधिक मामले में फंसाने की कोशिश की। जब उसमें सफलता नहीं मिली तो फिल्म की लीड अभिनेत्री को ही विवाद में घसीट लिया गया।उनका कहना है कि इस पूरे मामले से कलाकार और फिल्म दोनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
Monalisha News: मोनालिसा ने केरल में की शादी
बताया जा रहा है कि 12 मार्च को मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में शादी कर ली थी। मोनालिसा ने यह भी कहा कि यह शादी उन्होंने अपनी इच्छा से की है।शादी के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया, जिसके कारण फिल्म की रिलीज को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई।
फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी मुलाकात
जानकारी के मुताबिक मोनालिसा अपनी डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के सिलसिले में केरल गई थीं। वहीं उनकी मुलाकात फरमान खान से हुई।दोनों ने बताया कि साथ काम करने के दौरान बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
Monalisha News: परिवार से मिलने पहुंचे निर्देशक
रविवार को निर्देशक सनोज़ मिश्रा मोनालिसा के महेश्वर स्थित घर भी पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह इस पूरे मामले में उनके साथ खड़े हैं और जल्द ही प्रशासन से भी इस मुद्दे पर बात की जाएगी।
ये भी पढ़े: आखिर क्यों नहीं हुआ अब तक खामेनेई का अंतिम संस्कार? और कितने दिन रखी जाएगी लाश







