ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद में शिक्षा तंत्र की खुली पोल! खतरनाक कीटनाशक छिड़कते दिखे बच्चे, वीडियो ने मचा दी सनसनी

मुरादाबाद में शिक्षा तंत्र की खुली पोल! खतरनाक कीटनाशक छिड़कते दिखे बच्चे, वीडियो ने मचा दी सनसनी

Moradabad News

Moradabad News: मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय असलेमपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने जिले के शिक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने छोटे-छोटे बच्चों को पीठ पर कीटनाशक का सिलेंडर बांधकर स्कूल परिसर और पौधों पर खतरनाक रसायन का छिड़काव करते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह कीटनाशक जैसे जहरीले पदार्थों का बच्चों से छिड़काव कराना न सिर्फ असंवेदनशीलता है बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।

Moradabad News: प्रशासनिक लापरवाही उजागर

यूपी की योगी सरकार एक ओर बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और स्कूलों में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों के कुछ विद्यालयों में ऐसी तस्वीरें प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती हैं। वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में बच्चों को इस तरह का जोखिम भरा काम करवाया कैसे जा रहा था?

स्थानीय लोगों ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जल्द कदम उठाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी बच्चे की जान जोखिम में न पड़े।

Report By: BP Upadhyay

ये भी पढ़े… मेरठ की आबूलेन में दिनदहाड़े गुंडई, लॉ के छात्रों ने कारोबारी और युवती पर बीच सड़क किया हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल