ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अवैध सम्बन्ध में बाधा बनने पति की कलयुगी पत्नी ने की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या

अवैध सम्बन्ध में बाधा बनने पति की कलयुगी पत्नी ने की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या

Moradabad News

Moradabad News: मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें अख्तर अली नामक व्यक्ति की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा भोजपुर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने किया। पुलिस के अनुसार यह हत्या एक सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा थी।

अब जानें मामला…

जानकारी के अनुसार, अख्तर अली की पत्नी अपने प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति से परेशान थी। इसी कारण उसने अपने प्रेमी और तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की योजना बनाई। अभियुक्तों ने अख्तर अली का अपहरण किया और फिर उसे घसीटकर ग्राम सिरसवा घोसीयाँ के जंगल में स्थित नहर में गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी लाश के कपड़े-पैंट, शर्ट और अन्य वस्तुएं को अलग स्थान पर डालकर अपराध के साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, मृतक के कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।

Moradabad News: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या में शामिल पत्नी, उसके प्रेमी और अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 30 जनवरी को नहर में अख्तर अली की लाश मिली थी, जिसके बाद मामले की तहकीकात शुरू की गई थी। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले में पुलिस ने बताया कि मामला पूर्ण रूप से जांच में है और जल्द ही सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। भोजपुर जिले में इस तरह की कलयुगी पत्नी की हत्या की घटना ने समाज में सुरक्षा और आपसी विश्वास के सवाल खड़े कर दिए हैं।

Report By: BP Upadhyay

ये भी पढ़े… मुरादाबाद में बसों के जरिए खुलेआम GST चोरी, बिना बिल का कच्चा माल ढोने का खेल जारी, कार्रवाई कब?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल