ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘हम दो हमारे दो दर्जन, मेरी मां के 72 नाती-पोते’- शौकत अली ने मोहन भागवत पर पलटवार

‘हम दो हमारे दो दर्जन, मेरी मां के 72 नाती-पोते’- शौकत अली ने मोहन भागवत पर पलटवार

Moradabad News: AIMIM यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनसंख्या और समाजिक मुद्दों को लेकर बड़ा बयान दिया। एक जनसभा में उन्होंने कहा कि हमारी तादाद से क्यों घबराहट है, और जो लोग शादी नहीं करते वही दूसरों को बच्चों की संख्या पर ज्ञान दे रहे हैं। शौकत अली ने जोर देकर कहा, “हम दो हमारे दो दर्जन”, और बताया कि उनके आठ बच्चे हैं, उनके बड़े भाई के 16 बच्चे हैं, और उनकी माता के 97 साल की उम्र में कम से कम 72 नाती-पोते जवान हैं।

जनसंख्या पर शौकत अली का संदेश

शौकत अली ने हिंदू भाईयों को मजाकिया अंदाज में कहा कि वे 4 नहीं, बल्कि 14 बच्चे पैदा करें, ताकि देश मजबूत हो। उन्होंने सवाल किया कि उनकी तादाद को लेकर इतना हंगामा क्यों है।

Moradabad News: सपा नेता और बीजेपी पर निशाना

शौकत अली ने सपा नेता कमाल अख्तर पर निशाना साधा और कहा कि मुरादाबाद में शराब की दुकानों से जुड़ी कार्रवाई में उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका विरोध करने वाले मुस्लिम और हिंदू नेता दोनों ही राजनीतिक फायदे के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं।

 मदरसों और मुस्लिम समाज पर दबाव

शौकत अली ने कहा कि सरकार उनके मदरसों को बंद कर रही है और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों पर हमले हो रहे हैं। 2014 से अब तक 200 मुसलमानों की मॉब लिंचिंग हुई, और महिलाओं पर भी हिंसा बढ़ी है।

Moradabad News: चुनाव में AIMIM की तैयारी

उन्होंने घोषणा की कि AIMIM यूपी में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 203 सीटें अखिलेश यादव के लिए छोड़ेंगे ताकि बीजेपी को रोका जा सके। AIMIM का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी को चुनौती देना है।

लव जिहाद पर विवाद

शौकत अली ने यूपी महिला आयोग की सदस्य बबीता सिंह के बयान का खंडन किया और कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन नहीं हो रहा, बल्कि संविधान के तहत प्यार की आज़ादी है। उनका आरोप है कि इन बयानबाज़ियों से हिंदू-मुस्लिम के बीच और दरार पैदा हो रही है।

ये भी पढ़े… कुमरपुर फ्लाइओवर के दोबारा उद्घाटन पर बाबुल सुप्रीयो ने उठाए गंभीर सवाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल