ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » विकसित भारत@2047: मध्यप्रदेश की आर्थिक छलांग, प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख का लक्ष्य

विकसित भारत@2047: मध्यप्रदेश की आर्थिक छलांग, प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख का लक्ष्य

MP @ 2047: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से प्रगति कर रहा है और विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में मध्यप्रदेश की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए आगामी 25 वर्षों का स्पष्ट दृष्टिपत्र तैयार किया गया है।

प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक वृद्धि का रोडमैप

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय लगभग 1 लाख 55 हजार रुपये है, जिसे अगले 25 वर्षों में बढ़ाकर 22 लाख 50 हजार रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश, कृषि, ऊर्जा और सेवा क्षेत्रों में संतुलित विकास से यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

MP @ 2047: एमएसएमई औद्योगिक विकास की रीढ़

डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में लंबे समय से अग्रणी रहा है, लेकिन एमएसएमई सेक्टर प्रदेश के औद्योगिक विकास की बैक बोन है। राज्य सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नई नीतियां और प्रोत्साहन योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 18 नई औद्योगिक नीतियां लागू की जा चुकी हैं, ताकि औद्योगिक विकास बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों और संभागीय मुख्यालयों तक पहुंचे।

क्षेत्रीय उद्योग और निवेश को मिल रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि माइनिंग, टेक्सटाइल, टूरिज्म और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। कटनी और शहडोल में माइनिंग सेक्टर में बड़े निवेश प्रस्ताव आए हैं, जबकि नर्मदापुरम के बाबई-मोहासा क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट निर्माण के लिए औद्योगिक क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने।

MP @ 2047: कृषि, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष में किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृषि उत्पादन के साथ फूड प्रोसेसिंग और पशुपालन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। सिंचाई रकबा भी तेजी से बढ़ रहा है और इसे 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने की योजना है।

नवीकरणीय ऊर्जा और नक्सलवाद मुक्त प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। मुरैना में उत्तर प्रदेश के सहयोग से बड़ा सोलर प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश 31 मार्च की डेडलाइन से पहले नक्सलवाद से मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है, जिसमें पुलिस और हॉक फोर्स की अहम भूमिका रही है।

MP @ 2047: बजट और युवाओं के कौशल उन्नयन पर फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी 18 फरवरी को प्रस्तुत होने वाला राज्य बजट प्रदेश के समग्र विकास को नई गति देगा। शिक्षा नीति 2020 के तहत युवाओं के कौशल उन्नयन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सकारात्मक उपयोग और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे। संवाद कार्यक्रम का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘अभ्युदय इंडस्ट्री लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026’ के अंतर्गत किया गया।

ये भी पढ़े… बेंगलुरु में भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूत करने की बैठक, तेजस्वी सूर्या ने किया स्वागत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल