MP BJP Kisan Morcha: भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के क्षेत्रीय प्रभारी के.सी. पटेल भी उपस्थित रहे।
गेहूं MSP बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार
बैठक में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने के निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। गेहूं बेचने पर अब किसानों को 2625 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान मिलेगा।
MP BJP Kisan Morcha: किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि सरकार सिंचाई के लिए दिन में भी बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को जानकारी साझा करेंगे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वर्ष 2028 तक गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल करने का संकल्प लिया है।
निरंतर किसान हितैषी निर्णय
बैठक में यह भी बताया गया कि मध्यप्रदेश फूड बास्केट है और यहाँ दलहन, तिलहन और सब्जी उत्पादन अच्छी मात्रा में हो रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को उद्योग व रोजगार से जोड़ने के लिए निर्णय ले रही है।
ये भी पढ़े… ईरान में अमेरिकी सैनिक भेजने का विकल्प देख रहे हैं ट्रंप






