Mp news: जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम संबंध के जुनून में एक युवक इतना बेरहम हो गया कि उसने अपनी प्रेमिका के सात साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने बच्चे के शव को बंद पड़ी कोयला खदान में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रेमिका के बच्चों को मान बैठा रुकावट
पुलिस जानकारी के मुताबिक धनपुरी थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में रहने वाले मोइशीन का झिल्ली दफाई इलाके में मजदूरी करने वाली नंदनी कोल से प्रेम संबंध था। मोइशीन नंदनी के साथ रहना चाहता था, लेकिन नंदनी ने अपने दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी के चलते उससे दूरी बना ली थी। बताया जा रहा है कि मोइशीन ने बच्चों को अपने रिश्ते में बाधा मान लिया था।
Mp news: मासूम को बहलाकर ले गया और कर दी हत्या
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोइशीन ने सात वर्षीय ऋतिक कोल को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह बच्चे को बगैय्या नाला के पास स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में ले गया, जहां उसने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए बच्चे के शव को खदान में भरे पानी में फेंक दिया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी दूसरे बच्चे को भी नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा था।
Mp news: पांच दिन से लापता था बच्चा
बताया जा रहा है कि ऋतिक पिछले पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने धनपुरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और बच्चे को खोजने के लिए पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा भी की गई थी। बाद में बगैय्या नाला स्थित खदान में पानी में तैरता हुआ बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत और घटनास्थल की स्थिति ने हत्या की आशंका को और पुख्ता कर दिया।
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
Mp news: पुलिस ने संदेह के आधार पर मोइशीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Up news: बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग ठेके को लेकर विवाद, संतों का विरोध और प्रशासन की सफाई







