ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » भोपाल में ‘अमरीन, आफरीन’ का दीदी ‘जिहाद’! गरीब लड़कियों को जॉब ऑफर कर धर्म बदलने का दबाव, खुला काला चिट्ठा

भोपाल में ‘अमरीन, आफरीन’ का दीदी ‘जिहाद’! गरीब लड़कियों को जॉब ऑफर कर धर्म बदलने का दबाव, खुला काला चिट्ठा

Bhopal Conversion Gang

MP News: भोपाल में कथित धर्म परिवर्तन और यौन शोषण से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का मामला सामने आया है। पुलिस की मानें तो अमरीन और आफरीन नाम की दो बहनों पर इस गिरोह का संचालन करने का आरोप है। शिकायतों में कहा गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं और युवतियों को नौकरी व मदद का झांसा देकर संपर्क में लाया जाता था और बाद में कथित रूप से ब्लैकमेल कर शोषण किया जाता था। मामले में बाग सेवनिया थाना पुलिस ने दो महिलाओं की शिकायत पर एक महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने अमरीन खान उर्फ माहिरा, आफरीन और चंदन यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमरीन और चंदन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, यासिर, बिलाल और चानू नामक आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। इस प्रकरण में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

नौकरी का झांसा, फिर शोषण का आरोप

पहली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह विधवा है और दो बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही थी। वह कैटरिंग सर्विस में वीआईपी वेटर के रूप में कार्यरत थी। वर्ष 2023 में एक मॉल में उसकी मुलाकात अमरीन से हुई, जिसने 10 हजार रुपये मासिक वेतन पर बच्चे की देखभाल की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि इसके बाद उसे अशोका गार्डन स्थित एक घर में रखा गया और बाद में सागर रॉयल विला स्थित मकान में बुलाया जाने लगा, जहां अमरीन अपने सहयोगी चंदन यादव के साथ रहती थी।

MP News: नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता के अनुसार, दिसंबर 2024 में उसे नारायण नगर स्थित चंदन की बहन के घर ले जाया गया। वहां कथित तौर पर पेय पदार्थ में नशीला तत्व मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव बनाया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया।

दूसरी शिकायत से बढ़ी गंभीरता

जांच के दौरान एक अन्य युवती ने भी समान तरीके से शोषण की शिकायत दर्ज कराई। दूसरी पीड़िता ने भी नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में कथित तौर पर एक जैसे तरीके अपनाए जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस संगठित गिरोह की आशंका से इनकार नहीं कर रही है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, आरोपी बहनें कॉलोनी के एक फ्लैट में रहती थीं और उनकी गतिविधियां सामान्य लगती थीं। पुलिस अब संभावित अन्य पीड़िताओं, बैंक खातों, मोबाइल कॉल डिटेल्स और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िताओं के बयान दर्ज कर मेडिकल और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े…  रुद्रपुर में खुले स्थान पर नमाज पढ़ रहे व्यक्ति से मारपीट मामले में पुलिस क्या बोली?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल