Mp News: मोहन यादव ने रविवार को सीधी जिले का औचक दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति समझी। जनसंवाद में सामने आई शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। जिसमें मोहन यादव के निर्देश के बाद कई प्रशासनिक अधिकारियों तत्काल प्रभाव से गिरी गाज।
कलेक्टर और एसपी पर गिरी गाज
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने सीधी कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गुना जिले में नगद राशि में हेरफेर के मामले में लापरवाही पाए जाने पर एसपी को भी पद से हटाने का आदेश दिया गया।
Mp News: बैंक जीएम निलंबित, लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस
जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि लापरवाह अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग का कोई अधिकार नहीं है। सरकार सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। इसके लिए संवेदनशीलता और जवाबदेही जरूरी है।
Mp News: विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी
सीधी में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन की धीमी प्रगति पर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मोहन यादव ने कहा कि ऐसे औचक निरीक्षण का दौरा कभी किया जा सकता है और कई कोई गडबड़ी पा जाती तो तत्काल प्रभाव कारवाई की जाएगी. जिससे सभी कार्य सुचारू रुप से चलते रहे।
जनसंवाद से मिला बड़ा संदेश
सर्किट हाउस में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। कुल मिलाकर, इस दौरे के जरिए सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
ये भी पढ़े… PM मोदी के कार्यक्रम से पहले हाई अलर्ट! जेवर एयरपोर्ट पर क्या-क्या तैयारियां देख गए सीएम योगी?







