Home » मध्य प्रदेश » MP NEWS: जानें क्या सुझाव दिए कांग्रेस प्रशिक्षण सत्र में दिग्विजय

MP NEWS: जानें क्या सुझाव दिए कांग्रेस प्रशिक्षण सत्र में दिग्विजय

MP NEWS : पचमढ़ी में जारी “संगठन सृजन” प्रशिक्षण शिविर का आज का सत्र ध्वज बंधन और सामूहिक व्यायाम के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह गतिविधि संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता का प्रतीक बनी।

जनता के बीच संवाद बढ़ाएं-दिग्विजय सिंह

MP NEWS :  प्रथम सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने “वर्तमान राजनीतिक चुनौतियां, सांप्रदायिक संगठन और कांग्रेस मिशन 2028” विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु दृढ़ रहना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में जनता के बीच संवाद बढ़ाएं और संगठन की विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत करें।

संगठन को ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में सशक्त

MP NEWS : इसके बाद वॉर रूम प्रभारी शशिकांत सेनथिल ने पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार की रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आंदोलन आधारित एवं रचनात्मक दोनों प्रकार की पहलें संगठन को ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में सशक्त बना सकती हैं।अगले सत्र में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने संगठनात्मक विकास और जनसंपर्क पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “जब कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझता और समाधान के लिए संकल्पित रहता है, तभी संगठन मजबूत होता है।”

सत्र में कई बड़े नेता मौजूद रहे 

MP NEWS :  सत्र में राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सह प्रभारी संजय दत्ता, रणविजय सिंह लोचन, राज्य प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पानसे तथा मतदाता सूची सह प्रभारी इरफान खान और प्रमिल मित्रा उपस्थित रहे। दिन का समापन आगामी कार्यक्रमों की समूह चर्चा एवं योजना निर्माण के साथ हुआ।

ये भी पढ़े .. MP NEWS : जानिए पचमढ़ी में राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए ,भाजपा–ईसी गठजोड़ पर निशाना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल