ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » तलाकशुदा महिलाओं के हक में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अब माता-पिता की परिवार पेंशन की भी होंगी हकदार

तलाकशुदा महिलाओं के हक में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अब माता-पिता की परिवार पेंशन की भी होंगी हकदार

मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पेंशन नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए यह फैसला लिया गया कि अब तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र होंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स (X) हैंडल पर भी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि परिवार पेंशन के पात्र सदस्यों की सूची में अब अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा पुत्री को शामिल किया गया है।

Mp news: मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पेंशन नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए यह फैसला लिया गया कि अब तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र होंगी।

पेंशन नियमों में हुआ अहम संशोधन

मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के पेंशन नियमों में बदलाव को मंजूरी दी गई। इसके तहत परिवार पेंशन के दायरे में अब अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा पुत्रियों को शामिल किया गया है। पहले तकनीकी प्रावधानों के कारण तलाकशुदा बेटियों को इस सुविधा से वंचित रहना पड़ता था।

Mp news: हजारों महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सहारा

कैबिनेट बैठक के बाद उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि यह फैसला उन महिलाओं को राहत देगा, जो विवाह विच्छेद के बाद दोबारा अपने मायके पर निर्भर हो जाती हैं। लंबे समय से ऐसी महिलाएं आर्थिक असुरक्षा का सामना कर रही थीं, लेकिन अब इस निर्णय से उन्हें स्थायी आर्थिक सहारा मिलेगा।

Mp news: सिर्फ नियम नहीं, सम्मान और सुरक्षा का फैसला

सरकार का मानना है कि यह निर्णय केवल प्रशासनिक संशोधन नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ा कदम है। इससे महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी और समाज के एक संवेदनशील वर्ग को संरक्षण मिलेगा।

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Mp news: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स (X) हैंडल पर भी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि परिवार पेंशन के पात्र सदस्यों की सूची में अब अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा पुत्री को शामिल किया गया है। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन से जुड़ी प्रक्रियाओं को भी सरल और समयबद्ध बनाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह को मिली धमकी, करोड़ों की मांग से मचा हड़कंप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल