ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » अटल जयंती पर ग्वालियर से विकास का संदेश, ‘अभ्युदय, मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ बना मील का पत्थर

अटल जयंती पर ग्वालियर से विकास का संदेश, ‘अभ्युदय, मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ बना मील का पत्थर

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित ‘अभ्युदय: मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ राज्य के विकास की दिशा में एक अहम पड़ाव साबित हुई। समिट के मंच पर लगी अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा। यह चित्र ख्यात चित्रकार प्रो. उमेंद्र वर्मा द्वारा तैयार किया गया था।

Mp news: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित ‘अभ्युदय: मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ राज्य के विकास की दिशा में एक अहम पड़ाव साबित हुई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के औद्योगिक और आधारभूत विकास से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की गईं। इस मौके पर 5,810 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक और सड़क विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। साथ ही 860 औद्योगिक इकाइयों को 725 करोड़ रुपये की निवेश प्रोत्साहन सहायता राशि सिंगल क्लिक के जरिए वितरित की गई।

औद्योगिक विकास को लेकर नई सोच

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में संगठित औद्योगिक सम्मेलनों की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के जरिए की थी। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रीय निवेश कॉन्क्लेव की नई और दूरदर्शी पहल कर मध्य प्रदेश के संतुलित विकास की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर क्षेत्र में निवेश पहुंचाने की यह रणनीति आने वाले समय में बेहद लाभकारी साबित होगी।

 ई-जीरो FIR की शुरुआत, निवेश पुस्तिका का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने बीते दो वर्षों में प्रदेश में हुए औद्योगिक विकास पर आधारित कॉफी टेबल बुक और निवेश पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही साइबर अपराधों से निपटने के लिए ई-जीरो एफआईआर सुविधा की शुरुआत की गई। दिल्ली के बाद यह सुविधा शुरू करने वाला मध्य प्रदेश दूसरा राज्य बन गया है। इसके अलावा चार निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र और लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किए गए। ग्वालियर जिले में 153 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 57 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 23.79 करोड़ रुपये की लागत से 13 कार्यों का भूमिपूजन भी हुआ।

Mp news: हर क्षेत्र में छिपी हैं संभावनाएं

अमित शाह ने कहा कि राज्य का संतुलित विकास तभी संभव है, जब हर क्षेत्र की संभावनाओं का उपयोग किया जाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मालवा, ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में कपास किसानों की पारंपरिक फसल रही है, लेकिन पीएम मित्र पार्क आने के बाद किसानों को बेहतर मूल्य मिलने लगा है। उन्होंने मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि देश के आधे हिस्से तक कम लागत में आपूर्ति की जा सकती है, बशर्ते सभी क्षेत्रों में समान रूप से उद्योग विकसित किए जाएं।

तेजी से बढ़ता मध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश अब देश के सबसे तेज़ी से विकास करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। कृषि, उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य, फार्मा, नवकरणीय ऊर्जा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने दावा किया कि भारत के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी।

Mp news: अटल जी की विरासत और ग्वालियर की भूमिका

अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश को सड़क विकास परियोजनाएं, परमाणु शक्ति और मजबूत बुनियादी ढांचा मिला। उन्होंने हिंदी को वैश्विक मंच पर गौरव दिलाया और जनजातीय कल्याण को नई दिशा दी। ग्वालियर की भूमि ने अटल जैसे दूरदर्शी नेता को देश को दिया, जिसने राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया।

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश निवेश, रोजगार और समावेशी विकास का नया मॉडल गढ़ रहा है। उन्होंने निवेशकों से अपील की कि मध्य प्रदेश में निवेश हर मायने में लाभकारी है। राज्य में उद्योग-अनुकूल नीतियां, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल मानव संसाधन और पारदर्शी प्रशासन मौजूद है। उन्होंने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, फार्मा, आईटी और पेट्रोकेमिकल्स जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

Mp news: युवाओं और निवेशकों के लिए अवसर

कार्यक्रम में बताया गया कि 1,118 नई औद्योगिक इकाइयों और परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिनमें 2.17 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। इससे करीब 1.93 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

अटल जी की तस्वीर बनी आकर्षण का केंद्र

Mp news: समिट के मंच पर लगी अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा। यह चित्र ख्यात चित्रकार प्रो. उमेंद्र वर्मा द्वारा तैयार किया गया था, जिसमें अटल जी की दूरदृष्टि और राष्ट्रभाव स्पष्ट रूप से झलकता नजर आया।

 

यह भी पढ़ें: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, UP STF ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल