Mp News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए खुला आमंत्रण देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश के दिल के साथ-साथ असीम विकास अवसरों का केंद्र बन चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर स्तर पर पूरा सहयोग प्रदान करेगी।
मध्यप्रदेश-राजस्थान: स्वाभाविक साझेदार
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश और राजस्थान जुड़वा भाइयों की तरह हैं और दोनों राज्य आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक रूप से एक-दूसरे के स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान की उद्यमशीलता और मध्यप्रदेश की संसाधन क्षमता मिलकर सेंट्रल इंडिया को इंडस्ट्रियल पावर हाउस बना सकती है।
Mp News: ग्रीन और सोलर एनर्जी में अग्रणी बनने की तैयारी
सीएम यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरप्लस बिजली उत्पादन वाला राज्य है और अब ‘ग्रीन, क्लीन और सोलर एनर्जी कैपिटल’ बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में पावर और रिन्यूएबल एनर्जी उपकरणों के लिए देश का पहला मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन विकसित किया जा रहा है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री में बड़ा निवेश
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए 6,000 करोड़ रुपये से अधिक और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। साथ ही, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 26 नई नीतियां लागू की गई हैं और ‘इन्वेस्ट एमपी 3.0’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं।
Mp News: कृषि, डेयरी और टूरिज्म में अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेडिकल टूरिज्म और पीपीपी मॉडल पर अस्पतालों के लिए सस्ती जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, धार्मिक और वन्यजीव पर्यटन भी निवेश के बड़े क्षेत्र बनकर उभर रहे हैं।
निवेश से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर
सीएम ने कहा कि आज मध्यप्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है और निवेश की नई क्रांति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने निवेशकों से अपील की कि वे प्रदेश की नीतियों, संसाधनों और अनुकूल माहौल का लाभ उठाते हुए बेहिचक निवेश करें।
निवेशकों ने भी जताया भरोसा
कार्यक्रम में शामिल उद्योगपतियों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मध्यप्रदेश की नीतियों और इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की। कई निवेशकों ने राज्य में निवेश बढ़ाने की इच्छा जताई और इसे उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र बताया।
ये भी पढ़े… मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद हंगामा- आखिर क्या हुआ उस रात? 300 पर केस, 14 गिरफ्तार!







