ख़बर का असर

Home » बिहार » मुंगेर में अनोखी शव यात्रा हुई वायरल, जानें डीजे और घोड़ा नाच के साथ क्यों निकाली गई अंतिम यात्रा?

मुंगेर में अनोखी शव यात्रा हुई वायरल, जानें डीजे और घोड़ा नाच के साथ क्यों निकाली गई अंतिम यात्रा?

Munger-News

Munger News: मुंगेर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सबको हैरान कर दिया। आमतौर पर शव यात्रा के दौरान लोग शोक और श्रद्धा के साथ अपने प्रियजन को अंतिम विदाई देते हैं, लेकिन यहां एक शव यात्रा ऐसी थी, जिसमें लोगों ने जमकर धूम मचाई। 95 वर्षीय वृद्ध महिला बुधीया देवी के निधन के बाद उनके पुत्र ने एक अनोखी शव यात्रा का आयोजन किया। इस शव यात्रा में पांच किलोमीटर का रास्ता तय किया गया और रास्ते भर डीजे पर भोजपुरी और फूहड़ गीतों की धुन पर लोग नाचते हुए चल रहे थे।

अनूठा था शव यात्रा का दृश्य

शव यात्रा का यह दृश्य अनूठा था, क्योंकि सामान्यत: शव यात्रा शोक का प्रतीक मानी जाती है, लेकिन इस बार शव यात्रा में संगीत और नृत्य का माहौल था। खास बात यह रही कि यात्रा में डीजे पर भोजपुरी गाने बजाए गए, जिनमें कुछ गाने ऐसे थे जो वर्तमान समय के राजनीतिक नेता, खासकर लालू यादव और तेजस्वी यादव के ऊपर आधारित थे। ‘‘लालू यादव डरलौ ना, तेजस्वी ना डरतौ गे’’ जैसे भोजपुरी गीतों की धुन पर लोग नाचते हुए चलते रहे।

Munger News: डीजे की धुन पर नाचते दिखे लोग

इसके अलावा, शव यात्रा में एक और खास बात देखी गई कि मृतक की अंतिम यात्रा में घोड़ा भी था, जो डीजे के संगीत पर नाचते हुए यात्रा का हिस्सा बना। घोड़े के साथ-साथ करीब आधा दर्जन लोग डीजे की धुन पर नाचते हुए चलते गए, जो मानो इस दृश्य को और भी मनोरंजक बना रहे थे। इस शव यात्रा को देखकर रास्ते में लोग तरह-तरह की चर्चाओं में मशगूल हो गए थे और कुछ लोग तो इसे एक अनोखा और हैरान करने वाला दृश्य भी मान रहे थे। मृतक की बहू, 95 वर्षीय महिला बुधीया देवी के पुत्र जोगीन्द्र यादव ने बताया कि गुरुवार की शाम को उनकी मां का निधन हृदयगति रुकने के कारण हुआ था। वे अपने पीछे 6 पुत्रों सहित पूरा परिवार छोड़ गईं। जोगीन्द्र यादव ने कहा कि यह शव यात्रा उनकी मां की इच्छाओं को पूरा करने के लिए आयोजित की गई थी।

फिलहाल, यह मामला मुंगेर के नगर निगम क्षेत्र के 43 नंबर वार्ड हेरु दियारा का है। जोगीन्द्र यादव ने बताया कि उनका परिवार और वे खुद अपनी मां की याद में यह अनोखी शव यात्रा निकालना चाहते थे, ताकि वे मां की इच्छाओं को पूरा कर सकें। हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह दृश्य हैरान करने वाला था, क्योंकि आमतौर पर ऐसे मौके पर लोग शोक मनाते हैं, लेकिन यहां माहौल कुछ अलग ही था।

Report By: Sumit kumar

ये भी पढ़े… मेरठ में खून की कमी से जूझ रहे मरीज ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल