ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » जनता को ‘फायदा’ लेकिन फिर भी सवाल क्यों? मुस्तफाबाद में विधायक के लिए सिरदर्द बना ‘विकास प्रोजेक्ट’!

जनता को ‘फायदा’ लेकिन फिर भी सवाल क्यों? मुस्तफाबाद में विधायक के लिए सिरदर्द बना ‘विकास प्रोजेक्ट’!

मोहन सिंह बिष्ट

Mustafabad News: नई दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से यातायात और सड़क की समस्या से जूझ रहा था। इलाके की मुख्य सड़कें संकरी होने और अतिक्रमण से भरी होने के कारण स्थानीय लोगों को रोज़मर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर पीक आवर में जाम की समस्या आम हो गई थी, और आपातकालीन वाहन भी समय पर अपनी मंज़िल तक नहीं पहुँच पाते थे। जिसको देखते हुए अब दिल्ली नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, बीते दिन सोमवार को निगम की टीम ने शिव विहार तिराहे से मुखिया मार्केट तक सड़क के दोनों ओर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को हटाना शुरू तो स्थानीय दुकानदारों ने इसका विरोध किया। इस दौरान विधायक और लोगों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करवा दी।

क्या कहते है विधायक?

इस कार्रवाई को लेकर मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट का कहना है कि यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। उनका कहना है कि यह कदम पूरी तरह जनहित में उठाया गया है। सड़क चौड़ी होने से न सिर्फ यातायात सुचारु होगा, बल्कि जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य से इलाके के आधारभूत ढांचे में सुधार होगा, और ब्रिजपुरी से मुस्तफाबाद तक का मार्ग अब और सुरक्षित और सुविधाजनक बन जाएगा।

स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। संकरी सड़क और अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। दुकानदारों और आम नागरिकों दोनों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब निगम की कार्रवाई के बाद लोगों को उम्मीद है कि सड़क चौड़ीकरण का काम तेज़ी से आगे बढ़ेगा और उनकी जिंदगी में राहत आएगी।

Mustafabad News: लोग क्यों उठा रहे सवाल?

हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं। यह चिंता जताई जा रही है कि क्या यह कार्रवाई सभी समुदायों के लिए समान रूप से की जाएगी। कुछ लोग मान रहे हैं कि विधायक केवल हिंदुओं की दुकानें तोड़कर सड़क चौड़ा कर रहे हैं और मुस्लिम क्षेत्रों में कार्रवाई की गति धीमी है। इस तरह की धारणा जनता के बीच डर और असंतोष पैदा कर सकती है। लेकिन मोहन सिंह बिष्ट ने इस बात को स्पष्ट किया कि कार्रवाई किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं है और यह पूरी तरह विकास और जनता की सुविधा के लिए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी समुदायों के हितों का समान ध्यान रखा जाए, ताकि कोई यह न महसूस करे कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

जनता की उम्मीदें और विकास की दिशा

स्थानीय लोग मान रहे हैं कि सड़क चौड़ीकरण के बाद इलाके में रोज़मर्रा की परेशानियों में कमी आएगी। जाम की समस्या कम होगी, आपातकालीन वाहन आसानी से गुजर सकेंगे और क्षेत्र का सामान्य जीवन सुचारू रूप से चल पाएगा। साथ ही सड़क चौड़ी होने से स्थानीय व्यापार और आवागमन दोनों में सुधार की संभावना है। फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद मुस्तफाबाद की जनता अब उम्मीद और सवालों के बीच खड़ी है। वे चाहती हैं कि विकास का लाभ सभी को समान रूप से मिले और सड़क चौड़ीकरण सिर्फ एक बहाना न बने, बल्कि असली बदलाव और सुविधा लाए।

ये भी पढ़े… CM योगी का बड़ा बयान बोले- ‘पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?’

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल