Narendra Modi: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 फ़रवरी को अजमेर (राजस्थान) आगमन से पहले ट्विटर पर #मोदी_पर्ची_वापस_लो हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड नंबर 1 बना हुआ है। इस ट्रेंड के पीछे का कारण लोगों में वहाँ की कुछ रेप जैसी घटनाओं व बजरी माफियाओं जैसे घटनाक्रमों की वजह से आक्रोश है, परंतु ट्विटर यूज़र्स और जनता इस ट्रेंड को राजनीतिक असंतोष, हँसी-मज़ाक और आलोचना का मिश्रण बना कर इस्तेमाल कर रहे हैं।
सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर हैशटैग आम तौर पर तब उभरते हैं जब लोग किसी घोषणा, नीति या सरकारी निर्णय को लेकर नाखुश होते हैं और केंद्र या राज्य सरकार से कुछ घोषणा या निर्णय वापस लेने की मांग करते हैं। आज के ट्रेंड में भी कई यूज़र्स प्रधानमंत्री मोदी के अजमेर दौरे के कार्यक्रम और भजनलाल शर्मा सरकार की कुछ स्थानीय प्रशासनिक निर्णयों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पीएम मोदी अजमेर में स्वास्थ्य अभियान के शुभारंभ और 16680 करोड़ से अधिक के निवेश की घोषणाएँ करने वाले हैं, जिसकी तैयारियाँ प्रशासनिक स्तर पर तेजी से हो रही हैं।
लोग ट्विटर पर यह ट्रेंड इसलिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जोड़ रहे हैं क्योंकि राजस्थान में उन्हें “पर्ची वाले मुख्यमंत्री” की छवि के साथ जोड़ा जाता है, यानी ऐसा समझा जा रहा है कि वे अक्सर आदेश या निर्णय पर्ची की तरह जारी करते हैं जो कि खुद निर्णय की बजाय केंद्र के होते हैं, जिन्हें जनता स्वीकार नहीं कर रही। बतादें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम पूर्व सीएम वसुंधरा द्वारा पर्ची के माध्यम से सामने आया था, जिसका आज विरोध हो रहा है।






