Narendra Modi Sandesh: नरेंद्र मोदी ने भारत के युवाओं के साहस और आत्मविश्वास को देश की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया है। उन्होंने कहा कि वीरता और पराक्रम ऐसी पूंजी है, जिसके बल पर किसी भी कठिनाई का सामना किया जा सकता है।
संस्कृत सुभाषित किया साझा
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए लिखा कि एक वीर व्यक्ति अपने पराक्रम से पूरे विश्व को प्रभावित कर सकता है। सुभाषित के माध्यम से उन्होंने बताया कि जैसे सूर्य अपने तेज से पृथ्वी को प्रकाशित करता है, वैसे ही एक साहसी व्यक्ति अपने कार्यों से समाज पर गहरा प्रभाव डालता है।
Narendra Modi Sandesh: युवाओं को बताया प्रेरणा स्रोत
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं का साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प देश को आगे बढ़ाने की शक्ति है। उन्होंने युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी निडर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति पर जोर
इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने एक अन्य संस्कृत सुभाषित के जरिए आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति के महत्व को रेखांकित किया था। उन्होंने कहा कि साहस और दृढ़ संकल्प से भरे व्यक्ति के लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं होता।
Narendra Modi Sandesh: शेर जैसी निडरता का संदेश
सुभाषित में उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे एक शेर हजार हाथियों पर भारी पड़ सकता है, उसी प्रकार व्यक्ति को भी निडरता, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करना चाहिए।
सकारात्मक सोच पर बल
प्रधानमंत्री का यह संदेश युवाओं को जीवन की चुनौतियों से लड़ने, आत्मबल बढ़ाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि आत्मविश्वास, साहस और इच्छाशक्ति ही सफलता की कुंजी हैं और इन्हीं के सहारे व्यक्ति असंभव को भी संभव बना सकता है।
ये भी पढ़े… पालम में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कैसे लगी आग?







