Home » छत्तीसगढ » Naxalite Hidma Killed: अमित शाह की चेतावनी के महज 17 दिन बाद टूटी नक्सलवाद की रीढ़

Naxalite Hidma Killed: अमित शाह की चेतावनी के महज 17 दिन बाद टूटी नक्सलवाद की रीढ़

Naxalite Hidma Killed:

Naxalite Hidma Killed: देश के सबसे वांछित और कुख्यात नक्सली कमांडरों में शामिल माडवी हिड़मा आखिरकार सुरक्षा बलों के अभियान में मार गिराया गया। 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 के सुकमा हमले सहित 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड रहे हिड़मा पर सरकार ने 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था।

पत्नी राजे भी हुई ढेर

दरअसल, आज मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में हिड़मा सहित छह नक्सली ढेर हो गए। मारे गए नक्सलियों में उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का भी शामिल है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर सुबह लगभग 6–7 बजे के बीच हुई।

Naxalite Hidma Killed: 17 दिन पहले शाह ने दी थी कड़ी चेतावनी

कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक टीवी इंटरव्यू में हिड़मा सहित सभी नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि वे हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं, अन्यथा सुरक्षा बल उन्हें न्यूट्रलाइज़ कर देंगे। उन्होंने दोहराया था कि सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने को प्रतिबद्ध है।

नक्सलवाद की रीढ़ टूट चुकी

अमित शाह ने बताया था कि एक समय देश के 130 जिलों में नक्सलवाद सक्रिय था, जो अब घटकर केवल 11 जिलों तक सीमित रह गया है। उनके अनुसार, नक्सलवाद की रीढ़ टूट चुकी है। कई नक्सली मारे गए, कई गिरफ्तार हुए और बड़ी संख्या में सरेंडर हुए हैं। बाकी बचा हिस्सा भी 2026 के पहले खत्म कर दिया जाएगा। सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए सरकार ने पुनर्वास योजनाएं भी बनाई हैं, जिनमें छह महीने का रिहैबिलिटेशन, मनोवैज्ञानिक सहायता और कौशल विकास कार्यक्रम शामिल हैं।

Naxalite Hidma Killed: हिड़मा का अंत

1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जन्मा हिड़मा लंबे समय से नक्सली संगठन की दक्षिण सब-ज़ोनल ब्यूरो का प्रभारी था और सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ था। सुरक्षा बलों की लगातार निगरानी और अभियान के बाद उसे आखिरकार आंध्र प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार नक्सलवाद के खात्मे के अपने संकल्प पर अडिग है।

ये भी पढ़े… Naxalite Hidma Killed: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मारा गया 1 करोड़ रुपए का इनामी माओवादी कमांडर हिडमा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल