ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » NCR Air Quality: एनसीआर की फिज़ा में घुली ताजगी, कई हफ्तों बाद सांस लेना हुआ आसान

NCR Air Quality: एनसीआर की फिज़ा में घुली ताजगी, कई हफ्तों बाद सांस लेना हुआ आसान

पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की हवा को काफी हद तक साफ किया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में प्रदूषण स्तर घटा है और लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार यदि हवाएं इसी तरह चलती रहीं तो आने वाले दिनों में हवा की स्थिति और बेहतर हो सकती है।
तेज हवाओं ने एनसीआर को दिलाई राहत

NCR Air Quality: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेज़ हवाएं चल रही हैं, जिसका सीधा असर अब हवा की गुणवत्ता पर साफ दिखाई देने लगा है। हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण फैल गया है और इसी वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

नोएडा और गाजियाबाद को मिली राहत

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के ज़्यादातर इलाकों में अब वायु गुणवत्ता ऑरेंज और यलो श्रेणी में आ गई है, जो बीते कुछ हफ्तों की तुलना में बेहतर स्थिति मानी जा रही है। दिल्ली के कई बड़े इलाकों में हालांकि हवा अभी भी ऑरेंज ज़ोन में बनी हुई है। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 289 दर्ज किया गया है। अशोक विहार में यह 243 रहा, जबकि बवाना में 259 रिकॉर्ड किया गया। रोहिणी और आर.के. पुरम दोनों जगह एक्यूआई 260 दर्ज हुआ। शादिपुर में 288, वजीरपुर में 254 और विवेक विहार में 230 एक्यूआई मापा गया।

NCR Air Quality: तेज हवाओं ने एनसीआर को दिलाई राहत
तेज हवाओं ने एनसीआर को दिलाई राहत

NCR Air Quality: कुछ क्षेत्रों में अब भी चिंता

कुछ इलाकों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर देखी गई है। आयानगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 168 रहा। बुराड़ी क्रॉसिंग में यह 124 और श्री अरविंदो मार्ग पर 129 दर्ज किया गया, जो यलो ज़ोन की श्रेणी में आता है। चांदनी चौक में एक्यूआई 193 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 189 रिकॉर्ड किया गया। नोएडा में भी हवा की हालत में सुधार देखने को मिला है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 237 रहा। सेक्टर-62 में यह 154 दर्ज किया गया, जो यलो ज़ोन में आता है। सेक्टर-1 में वायु गुणवत्ता सूचकांक 192 और सेक्टर-116 में 195 दर्ज किया गया।

इन आंकड़ों से साफ होता है कि भारी औद्योगिक गतिविधियों और लगातार यातायात के दबाव के बावजूद तेज़ हवाओं ने प्रदूषण को काफी हद तक काबू में रखा है। गाजियाबाद में भी हालात पहले की तुलना में बेहतर हुए हैं। इंदिरापुरम में एक्यूआई 202 और वसुंधरा में 229 दर्ज किया गया, हालांकि लोनी में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है, जहां एक्यूआई 295 रिकॉर्ड किया गया।

तेज हवाओं ने एनसीआर को दिलाई राहत
तेज हवाओं ने एनसीआर को दिलाई राहत

तापमान का आगे का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, साथ ही हल्की धुंध भी रही। 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अब न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर अगले कुछ दिनों तक हवा की रफ्तार इसी तरह बनी रहती है, तो एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में और सुधार देखने को मिल सकता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल