ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » तुर्कमान गेट में आधी रात बुलडोजर कार्रवाई, आतंकी उमर कनेक्शन से बढ़ा तनाव

तुर्कमान गेट में आधी रात बुलडोजर कार्रवाई, आतंकी उमर कनेक्शन से बढ़ा तनाव

तुर्कमान गेट में आधी रात बुलडोजर कार्रवाई, आतंकी उमर कनेक्शन से बढ़ा तनाव

New Delhi News: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार देर रात हालात उस वक्त तनावपूर्ण हो गए, जब दिल्ली नगर निगम (MCD) ने फैज-ए-इलाही मस्जिद से सटे कथित अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और स्थिति देर रात तक संवेदनशील बनी रही।बुलडोजर एक्शन के तुरंत बाद तुर्कमान गेट और आसपास के क्षेत्रों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा कारणों से लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई और कई गलियों को सील कर दिया गया। प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहा।

New Delhi News: पुलिस और प्रशासन पर पथराव, कई जवान घायल

प्रशासन का कहना है कि मस्जिद से सटे एक बारात घर और जांच घर सरकारी जमीन पर बने हुए थे। इन्हें अदालत के आदेश के तहत हटाया गया। एमसीडी की टीमें करीब 30 बुलडोजरों और भारी पुलिस सुरक्षा के साथ आधी रात के बाद मौके पर पहुंचीं और अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की।जैसे ही ढांचों को गिराने का काम शुरू हुआ, कुछ उपद्रवी तत्वों ने विरोध करते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमले पर पथराव कर दिया। इस हिंसक घटना में चांदनी महल थाने के एसएचओ महावीर प्रसाद समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने बताया कि स्थिति को न्यूनतम बल प्रयोग के साथ नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों और अमन कमेटी के साथ कई दौर की बातचीत की गई थी, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

New Delhi News: लाल किला बम धमाके के आरोपी आतंकी उमर का कनेक्शन आया सामने

इसी बीच दिल्ली पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। लाल किला बम धमाके का आरोपी आतंकी उमर वारदात से पहले तुर्कमान गेट इलाके में देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज में उसे फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास और भीतर करीब 15 से 20 मिनट तक मौजूद पाया गया है।जांच रिपोर्ट के अनुसार धमाके से पहले आतंकी उमर मस्जिद के अंदर भी गया था। अब सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह वहां क्यों गया था और उसकी किन लोगों से मुलाकात हुई थी। इस कनेक्शन के सामने आने के बाद इलाके की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

पथराव के आरोपियों की तलाश तेज

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बुलडोजर कार्रवाई का आतंकी जांच से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। यह कार्रवाई पहले से चिन्हित अवैध निर्माणों के खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा थी। वहीं मस्जिद कमेटी का दावा है कि गिराया गया ढांचा 100 साल से अधिक पुराना था और मस्जिद परिसर का ही हिस्सा था।पुलिस और प्रशासन पर हुए पथराव के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों, बॉडी-वॉर्न कैमरों और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है।

New Delhi News: 10 लोग हिरासत में, इलाके में कड़ी निगरानी

सूत्रों के मुताबिक अब तक 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़े:मस्जिद के पास कार्रवाई पर राजनीति तेज, मोहिबुल्लाह नदवी के साथ खड़ी सपा, ‘क्या कट्टा लेकर पहुंचे थे?’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल